एक्सप्लोरर

Malware Alert: Android यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, 23 ऐप में मिला PhoneSpy Malware, बरतें ये सावधानी

Malware Alert: एंड्रॉयड फोन में पिछले कुछ दिनों से हैकर्स PhoneSpy Malware की मदद से सेंध लगा रहे हैं. यह खतरनाक मैलवेयर 23 ऐप में पाया गया है. हैकर्स लिंक या किसी वेबसाइट के जरिए इसे फैला रहे हैं.

Malware Alert: अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. जरा सी लापरवाही बरतने पर आपका पर्सनल डेटा और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती है. दरअसल एंड्रॉयड फोन में पिछले कुछ दिनों से हैकर्स PhoneSpy Malware की मदद से सेंध लगा रहे हैं. यह खतरनाक मैलवेयर 23 ऐप में पाया गया है. हालांकि राहत की बात ये है कि गूगल प्ले स्टोर पर इनमें से कोई ऐप नहीं है लेकिन हैकर्स लिंक या किसी और वेबसाइट पर क्लिक कराके इस मैलवेयर को आपके फोन तक पहुंचा सकते हैं.

इस तरह करता है काम

एक मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक यह मैलवेयर पहले तो ऐप्स के जरिए आपके फोन में घुसता है. लेकिन गूगल की सख्ती की वजह से इस मैलवेयर की मौजूदगी अभी प्ले स्टोर पर नहीं है. यह अलग-अलग वेसाइट के जरिए या फिर मैसेज लिंक के जरिए फोन में दाखिल होता है. एक बार फोन में घुसने के बाद यह फोन के मेन मैन्यू में छिपकर फोन पर आपके द्वारा की जा रही हर गतिविधियों और आपके डेटा पर नजर रखता है. इसके बाद डेटा चोरी का खेल शुरू होता है.

फोटो और वीडियो बनाने के साथ ही ऑडियो भी कर सकता है रिकॉर्ड

यह ऐप फोन में छिपकर कैमरे से फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना सकता है. यही नहीं, यह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर लेता है. इन सबका इस्तेमाल बाद में पर्सनल या कॉरपोरेट ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपको इसका एहसास तक नहीं होता कि कोई आपकी जासूसी भी कर रहा है.

मैलवेयर से बचने के लिए बरतें ये सावधानी

  • सबसे पहले इस तरह की खबर से अपडेट रहें या बीच-बीच में चेक करते रहें कि गूगल ने प्ले स्टोर से किन ऐप्स को बैन किया है.
  • एक बार जब आपको इन ऐप के बारे में पता चल जाए तो देखें कि ये ऐप जाने या अनजाने में आपके फोन में भी तो डाउनलोडेड नहीं हैं.
  • अगर आपके फोन में इस तरह का कोई ऐप है तो उसे फौरन अनइंस्टॉल कर दें.
  • अब ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद फोन में एक अच्छा एंटी वायरस ऐप डाउनलोड करके रख लें.
  • उस एंटी वायरस ऐप को एक बार रन करें ताकि आपके फोन में कोई मैलवेयर या वायरस हो तो आपको पता चल सके.
  • अगर वायरस या मैलवेयर मिलता है, तो फोन को रीसेट करना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें

Google Safety Tips: Google से किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च करते वक्त रहें सावधान, ठग फर्जी नंबर डालकर कर रहे फ्रॉड

Ransomware Attack : हैकर्स कर रहे बुजुर्ग और मिडिल एज्ड यूजर्स पर Ransomware अटैक, बरतें ये सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
Embed widget