एक्सप्लोरर

बार-बार कोशिश करने पर भी चार्जर से कनेक्ट नहीं हो रहा फोन? इस वजह से हो सकती है समस्या, जानें समाधान

कई बार चार्जर लगा होने के बाद भी फोन चार्ज नहीं होता और कई बार फोन लगातार चार्जर से डिस्कनेक्ट होता रहता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

कई बार हम जल्दी में स्मार्टफोन चार्ज लगाकर स्विच ऑन कर देते हैं, लेकिन इसके बाद भी फोन चार्ज नहीं होता. कई बार ऐसा भी होता है कि फोन बार-बार चार्जर से डिस्कनेक्ट होता रहता है. इससे समय की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही फोन की बैटरी पर भी असर पड़ता है. बैटरी की हेल्थ और फोन की फंक्शनिंग को ठीक रखने के सही चार्जिंग की जरूरत होती है. अगर आपका फोन चार्जर लगाने के बाद भी ठीक तरीके से चार्ज नहीं हो रहा तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

खराब चार्जिंग केबल

लंबे इस्तेमाल के बाद चार्जिंग केबल खराब होने लगती है. इसका ज्यादा असर उन जगहों पर दिखता है, जहां से केबल मुड़ती है. अगर केबल खराब हो गई है तो यह चार्जिंग में दिक्कत करने लगती है. इसलिए खराब केबल को बदल लेना बेहतर रहता है.

चार्जिंग पोर्ट में धूल-मिट्टी जमा होना

कई बार फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल-मिट्टी या लिंट जमा होने से यह ब्लॉक हो जाता है. इनकी वजह से चार्जिंग केबल और फोन के बीच सही तरीके से कॉन्टेक्ट नहीं हो पाता. इससे फोन को चार्ज होने में दिक्कत आने लगती है. इसलिए नियमित तौर पर चार्जिंग पोर्ट को ध्यानपूर्वक तरीके से साफ करते रहें.

चार्जर कंपेटिबल न होना

अगर चार्जर फोन के कंपेटिबल नहीं है तो भी चार्जिंग में दिक्कत आ सकती है. कई बार सस्ते या खराब क्वालिटी वाले चार्जर घर ले आते हैं. ये चार्जिंग में तो दिक्कत करते ही हैं, साथ ही फोन में ब्लास्ट का भी कारण बन सकते हैं. इसलिए हमेशा अपने फोन के लिए कंपेटिबल और अच्छी क्वालिटी वाला चार्जर चुनें.

बैटरी में हो सकती है खराबी

फोन की बैटरी एक समय के बाद खराब होने लगती है. खराब या पुरानी बैटरी चार्जिंग को सपोर्ट नहीं कर पाती है. अगर आपके फोन की बैटरी खराब या बहुत पुरानी हो गई है तो भी फोन को चार्ज होने से रोक सकती है.

ये भी पढ़ें-

पावरफुल बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Redmi 15R 5G, मिलेगी 12GB की रैम, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget