एक्सप्लोरर

1-4 या 16 जीबी, किसी भी पेन ड्राइव या कार्ड में पूरी स्टोरेज क्यों नहीं मिलती....आज जान लीजिए वजह 

पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड जितने जीबी का होता है उसमें उतनी स्टोरेज हमें क्यों नहीं दी जाती आज इसके पीछे की वजह जानिए. 

वक्त के साथ टेक्नोलॉजी में बदलाव हुआ और चीजें आसान होती चली गई. पहले लोगों की जानकारी/डेटा को इकट्ठा करने के लिए उसे पेपर पर लिखना पड़ता था लेकिन आज कंप्यूट पर करोड़ों लोगों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है. पेपर जहां एक ओर कुछ समय बाद खराब होने लगता है तो वही दूसरी ओर कंप्यूटर पर लिखा हुआ डाटा हजारों साल तक सेफ रहता है. पहले अगर किसी व्यक्ति को कोई जानकारी या लोगों का डेटा किसी दूसरे विभाग या व्यक्ति को देना होता था तो उन्हें ये काम कॉपी या पन्नो में लिखकर करना पड़ता था.

लेकिन आज डेटा को पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड या डिजिटल स्पेस के जरिए इधर-उधर भेजा जाता है. आप सभी पेन ड्राइव का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. दोस्तों से मूवी लेनी हो, स्कूल में कोई प्रेजेंटेशन देना हो या बिजनेस मीटिंग हो, पेन ड्राइव में आप अपना कीमती डाटा स्टोर कर ये काम आसानी से कर सकते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये बात गौर की कि जब आप बाजार से मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव खरीदते हैं तो इसमें बाहर से जो स्टोरेज हमें बताई जाती है वह एक्चुअल में अंदर नहीं होती. कहने का मतलब यदि कोई पेन ड्राइव 16GB की है तो हमें उसके अंदर स्टोरेज 14.5 या 14 जीबी के आसपास मिलता है. आज जानिए कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

पेन ड्राइव में स्टोरेज कम क्यों मिलती है या किसी भी कार्ड में बताई गई स्टोरेज से कम स्पेस हमें क्यों मिलता है इसे जानने से पहले आपको ये समझना होगा कि जीबी या 1GB क्या है. दरअसल, 1024 बाइट मिलकर 1 केबी बनाते हैं और 1024 केबी मिलकर 1MB और 1024mb मिलकर 1GB बनाते हैं. 

अब समझिए कि आखिर 4,8 या 16 जीबी की पेन ड्राइव में पूरी 16GB की स्टोरेज क्यों नहीं दी जाती. अगर हम 8GB के पेनड्राइव की बात करें तो इसमें 8*1024*1024*1024= 8589934592 बाइट होता हैं.  इतने बड़े अंक को समझना लोगों के लिए मुश्किल होता है इसलिए कंपनियां इतने बड़े अंक के बजाय 8 के बाद के सभी अंको को शून्य मानकर चलती हैं. इससे लोगों को भी आसानी होती है और वे  इसे जल्दी समझ पाते हैं. हालांकि अगर गणितीय रूप से गुणा किया जाए तो यह आंकड़ा सही नहीं है. लेकिन लोगों की समझ के लिए कंपनी 8 के आगे के अंको को शून्य मान लेती है.

ये है वजह 

पेन ड्राइव में पूरी स्टोरेज न मिलने के पीछे का कारण गणितीय गुणांक है. पेन ड्राइव बनाने वाली कंपनियां बाइट्स को जोड़ने के लिए लास्ट के अंकों को शून्य मानकर चलती हैं और इसकी वजह से बहुत सारे KB हट जाते हैं और फिर स्टोरेज में कमी आ जाती है. ऐसा करने से लोगों को समझाने में कंपनियों को आसानी होती है.  यही वजह है कि जब भी आप कितनी भी जीबी की पेनड्राइव खरीदते हैं तो उसमें स्टोरेज कम मिलती है.

यह भी पढ़ें:

अपने घर को दुनिया को क्यों दिखाना? इस तरीके से गूगल मैप के Street View में अपने घर को करें Blur

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget