एक्सप्लोरर

सिर्फ सोचकर ही हो जाएगा काम! मरीज ने एक्स पर किया पोस्ट, मस्क ने की तारीफ

Elon Musk Company Neuralink: एक्स पर सोचकर पोस्ट करने वाला मरीज नोलैंड अर्बाघ दिमागी रूप से तो पूरी तरह फिट हैं, लेकिन उनके कंधे का निचला हिस्सा पूरी तरह से बेजान है.

Elon Musk Neuralink: कभी कभार हमें लगता है कि कुछ ऐसा हो कि सोचने भर से ही काम हो जाए और इसके लिए हमें इसके लिए कुछ करना न पड़े. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के न्यूरालिंक ने ये सच कर दिखाया है. दरअसल, Norland Arbaugh नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें ऐसा दावा किया गया है. अर्बाग मस्क के न्यूरालिंक ह्यूमन ट्रायल का हिस्सा हैं. उनका दावा है कि उन्होंने एक्स पर केवल 'सोचकर' पोस्ट किया है. 

नोलैंड अर्बाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘सिर्फ सोचकर’एक ट्वीट पोस्ट करके इतिहास रच दिया है, जिसकी तारीफ खुद एलन मस्क ने की है. अर्बाग ने मजाक करते हुए कहा कि ट्विटर ने मुझ पर बैन लगा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि मैं एक बॉट हूं, लेकिन फिर @X और @elonmusk ने मुझे आने दिया, क्योंकि मैं ऐसा हूं.

इसके बाद अर्बाग के ट्वीट पर एलन मस्क ने रिएक्ट किया और इसे न्यूरालिंक टेलीपैथी डिवाइस का यूज करके, केवल सोच कर बनाई गई पहली पोस्ट के रूप में बताया और इसकी तारीफ की.

वीडियो भी किया गया था शेयर

इससे पहले न्यूरालिंक पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि नोलैंड अर्बाग कंप्यूटर कर्सर के माध्यम से अपने विचारों के जरिए चेस खेल रहा है. अर्बाग की मौजूदा उम्र 29 साल है. नोलैंड अर्बाग दिमागी रूप से तो पूरी तरह फिट हैं, लेकिन उनके कंधे का निचला हिस्सा पूरी तरह से बेजान हो गया है. 

वीडियो में अर्बाग ने अपने साथ हुए एक हादसे का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक एक एक्सीडेंट के दौरान उनके कंधे का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था. जिसके बाद उनके दिमाग में इसी साल की शुरुआत में न्यूरालिंक की तरफ से  एक चिप लगाया गया है. चिप से पहले उन्होंने कोई खेल खेलना छोड़ दिया था, लेकिन अब वह फिर से खेल सकते हैं.

आपको बता दें कि साल 2016 में न्यूरालिंक की कंपनी को एलन मस्क ने मेडिकल रिसर्च के रूप में स्थापित किया था. इस कंपनी के माध्यम से उनका एकमात्र उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को सक्षम बनाने में क्रांतिकारी बदलाव लाना है. 

यह भी पढ़ें:-

जबरदस्त ऑफर! इस सेल में सस्ता मिल रहा Motorola का स्टाइलिश फोन, जल्दी करें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए यह कंपनी दे रही 1.7 करोड़ रुपये की सैलरी, अब इस नौकरी पर आएगा खतरा
एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए यह कंपनी दे रही 1.7 करोड़ रुपये की सैलरी, अब इस नौकरी पर आएगा खतरा
AI यूज करने से बढ़ सकता है आपके घर का बिजली बिल, एक्सपर्ट ने दी वॉर्निंग
AI यूज करने से बढ़ सकता है आपके घर का बिजली बिल, एक्सपर्ट ने दी वॉर्निंग
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget