एक्सप्लोरर

Pan Card: पैन कार्ड में कोई गलती रह गई है तो चुटकियों में अपने फोन से ऐसे करें सुधार

Pan Card एक अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स में से एक है. ऐसे में, अगर इसमें कोई गलती हो गई है तो उसमें सुधार करवाना बहुत जरूरी हो जाता है. आप घर बैठे नीचे बताए गए तरीके से ऑनलाइन इसमें सुधार कर सकते हैं.

PAN Card Update Online : पैन कार्ड अब एक अनिवार्य डॉक्यूमेंट हो गया है. इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो या बैंक से बड़े लेन-देन करने हों, बहुत से कामों में अब पैन कार्ड अनिवार्य हो गया है. इसके साथ ही नागरिक पहचान के तौर पर भी अब परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का इस्तेमाल होने लगा है. अगर आपने नया पैन कार्ड बनवाया है या आपके पास पहले से ही पैन कार्ड है, लेकिन उसमें कोई गलती हो गई हो या फिर आप इसमें कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं है. क्योंकि, घर बैठे ही आप अपने पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं. अगर आपको अपने पैन कार्ड में नाम, साइन, फोटो, जन्मतिथि, पता, लिंग और संपर्क आदि बदलना है तो यह खबर आप के काम की है. आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं...

ऐसे करें पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

  • पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अब यहां से सर्विस सेक्शन में जाना है. 
  • सर्विस सेक्शन में से पैन कार्ड वाले ऑप्शन में जाकर चेंज/करेक्शन पैन डेटा पर क्लिक करें.
  • यहां से अब आपको ऐप्लिकेशन टाइप ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाना है. अब मौजूदा पैन डेटा में चेंज/करेक्शन या रिप्रिंट पैन पर क्लिक करें.
  • अब आपको ड्रॉप डाउन मीनू से पैन कार्ड टाइप को चुनना है और इसके बाद कुछ जरूरी डिटेल दर्ज करनी हैं.
  • आपको इसमें नाम, जन्म-तिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करना है. इसके बाद फॉर्म के साथ कैप्चा ड़ालें और फॉर्म को सबमिट कर दें. 
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाएगी और आपको आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक प्राप्त होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करने से आप सीधे पैन अपडेट वाले पेज पर आ जाएंगे. 
  • अब यहां पर मांगी जाने वाली जरूरी जानकारी फिल कर दें और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें. 
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आपको पेमेंट करना होगा. 
  • पेमेंट के लिए आपको डिमांड ड्राफ्ट, नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट कार्ड जैसे विकल्प मिलते हैं अपनी सुविधा के अनुसार आप किसी भी मैथड से पेमेंट कर सकते हैं.
  • पेमेंट कंफर्म होने पर आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी.
  • इस एक्नॉलेजमेंट स्लिप को प्रिंट करवा लें और मांगी गई जानकारी जैसे फोटो और साइन आदि करके एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के दिए गए पते पर भेज दें. 
  • इसके बाद संबंधित विभाग आपके कागजात का वेरिफिकेशन करेगा और वेरिफिकेशन के बाद आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें - Twitter हुआ डाउन, नोटिफिकेशंस भी मिल रहे अजीबोगरीब, कई यूजर्स को पेज लोड करने में परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget