एक्सप्लोरर

न WiFi काम का न मोबाइल डेटा! फोटो भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे लोग, पाकिस्तान में इंटरनेट की धीमी स्पीड बनी सिरदर्द

पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से इंटरनेट की धीमी स्पीड सिरदर्द बनी हुई है. यहां सरकार एक नेशनल फायरवॉल इंस्टॉल कर रही है, जिसके कारण लगभग तीन महीने तक इंटरनेट स्पीड धीमी रहेगी.

Internet Speed Issue in Pakistan: मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान दुनिया के सबसे पिछड़े हुए देशों में शामिल है और अब यहां स्थिति और भी खराब बनी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों से यहां इंटरनेट स्लोडाउन चल रहा है, जिसके चलते लोग न तो कोई फाइल शेयर कर पा रहे हैं और न ही कुछ डाउनलोड हो रहा है. व्हाट्सऐप पर लोगों को टेक्स्ट मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन वो कोई फोटो या वीडियो डाउनलोड नहीं कर पा रहे. मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ वाई-फाई भी काम नहीं कर रहे. यहां की सरकार का कहना है कि इस परेशानी को ठीक करने में 3 महीने का समय लगेगा.

पाकिस्तान में क्यों धीमी हुई इंटरनेट स्पीड?

मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान 111 देशों में 100वें और ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 158 में से 141वें स्थान पर है. अब यहां हालात इसलिए बदतर हो गए हैं क्योंकि पाकिस्तानी सरकार चीन में निर्मित एक नेशनल इंटरनेट फायरवॉल इंस्टॉल कर रही है. इसमें सरकार इंटरनेट ट्रैफिक को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए कुछ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने जा रही है. यह एक डिजिटल गेटकीपर की तरह काम करेगा. 
इस नेशनल फायरवॉल को इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों के सर्वर पर भी इंस्टॉल किया जा रहा है. इसकी मदद से सरकार को लोगों के बीच डिजिटल कम्यूनिकेशन का पता लगाने और उसे धीमा करने का कंट्रोल मिल जाएगा.

"परेशानी दूर होने में लगेंगे 3 महीने"

पाकिस्तान सॉफ्टवेयर हाउसेस एसोसिएशन के प्रमुख सज्जाद मुस्तफा सईद ने बताया कि इंटरनेट स्पीड का मामला तीन महीनों के भीतर हल हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपके पास व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट मैसेज आ जाता है और फोटो नहीं आती तो इसका मतलब है कि मॉनिटरिंग चल रही है.

जुलाई-अगस्त में हुए थे ट्रायल

पाकिस्तानी सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है कि वह 'वेब मैनेजमेंट सिस्टम' को अपग्रेड कर रही है. इसके लिए उसने जुलाई में पहला और अगस्त में दूसरा ट्रायल किया था. तब भी इंटरनेट स्पीड पर असर पड़ा था, लेकिन तब इसका कारण नहीं बताया गया था. 

ये भी पढ़ें-

Tower Room Heater Under 5K: न लगेगी सर्दी न जेब होगी ढीली, सस्ते दाम पर घर ले आएं टॉवर रूम हीटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VPN यूज करते हैं? Kill Switch बचाएगा आपका डेटा, जानें कैसे करता है काम?
VPN यूज करते हैं? Kill Switch बचाएगा आपका डेटा, जानें कैसे करता है काम?
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
बिग बॉस 20: 'भूखे मरो...' घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी जमकर ड्रामेबाजी
बिग बॉस 20: 'भूखे मरो...' घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी ड्रामेबाजी
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें अपडेट
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
गुरुग्राम में English बोलना पड़ा भारी? पड़ोसी ने छीना फोन, मारने दौड़ा
गुरुग्राम में English बोलना पड़ा भारी? पड़ोसी ने छीना फोन, मारने दौड़ा
घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये हरी सब्जियां, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये हरी सब्जियां, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
Embed widget