एक्सप्लोरर

पाकिस्तान बना रहा है नया परमाणु मिसाइल! अमेरिका तक होगी रेंज, रिपोर्ट ने बढ़ा दी वॉशिंगटन की चिंता, जानें कैसे करेगी काम

Pakistan ICBM: एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान एक ऐसा परमाणु इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है जो सीधे अमेरिका की धरती तक पहुंच सकता है.

Pakistan ICBM: एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान एक ऐसा परमाणु इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है जो सीधे अमेरिका की धरती तक पहुंच सकता है. यह खुलासा प्रतिष्ठित विदेशी पत्रिका Foreign Affairs ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका इस बात को लेकर बेहद चिंतित है कि पाकिस्तान की परमाणु क्षमता लगातार बढ़ रही है. अगर पाकिस्तान ICBM जैसी लंबी दूरी की मिसाइल हासिल कर लेता है, तो अमेरिका को उसे "परमाणु शत्रु" की तरह देखना पड़ेगा.

पाकिस्तान की नई मिसाइल

हालांकि पाकिस्तान अब तक यह कहता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ भारत को जवाब देने के लिए है क्योंकि भारत की पारंपरिक सेना पाकिस्तान से काफी मजबूत है. लेकिन अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान का असली इरादा अब अमेरिका तक मार करने की ताकत हासिल करना है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम के ज़रिए पाकिस्तान अमेरिका को यह संदेश देना चाहता है कि अगर भविष्य में भारत-पाक युद्ध की स्थिति बनती है तो अमेरिका उसमें दखल देने या पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को निशाना बनाने से पहले सौ बार सोचे.

अमेरिका की बढ़ी चिंता

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अगर पाकिस्तान ने ICBM बना लिया, तो अमेरिका को मजबूरी में उसे एक ऐसे परमाणु प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना होगा, जो उसकी धरती तक हमला करने में सक्षम है. अब तक अमेरिका किसी भी ऐसे देश को दोस्त नहीं मानता जिसके पास अमेरिका तक मार करने वाले ICBM हों.

यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब अमेरिका पहले ही रूस और चीन की बढ़ती परमाणु साझेदारी को लेकर तनाव में है. ऊपर से उत्तर कोरिया, ईरान और अब पाकिस्तान जैसे संभावित खतरों ने अमेरिका की रणनीतिक चुनौतियों को और बढ़ा दिया है.

पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम 1970 के दशक की शुरुआत में भारत के पहले परमाणु परीक्षण (1974) के बाद शुरू हुआ था. 1998 में छह परमाणु परीक्षण करके उसने खुद को परमाणु संपन्न राष्ट्र घोषित कर दिया. अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बावजूद पाकिस्तान अपने रुख पर अडिग रहा है और अपने परमाणु हथियारों को भारत के खिलाफ एक अहम 'डिटरेंट' यानी रोकथाम की ताकत मानता है, खासकर कश्मीर मुद्दे को लेकर जारी तनाव के बीच.

पाकिस्तान के पास है 165 परमाणु हथियार

वर्तमान में, पाकिस्तान के पास लगभग 165 परमाणु हथियार होने का अनुमान है. लेकिन वह आज तक न तो परमाणु अप्रसार संधि (NPT) और न ही परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि (CTBT) पर हस्ताक्षर कर पाया है जिससे साफ है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह राष्ट्रीय संप्रभुता से जोड़कर देखता है.

यह भी पढ़ें:

भारत का ये पड़ोसी देश जल्द लॉन्च करेगा नई मिसाइल डिफेंस सिस्टम! जानें कितना होगा खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न बम, न मिसाइल! फिर भी ठप हो सकता है पूरा देश! जानिए क्या है Cyber War
न बम, न मिसाइल! फिर भी ठप हो सकता है पूरा देश! जानिए क्या है Cyber War
यूट्यूब या इंस्टाग्राम? आपके फोन की कौन-सी ऐप्स करती हैं सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा का यूज, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूट्यूब या इंस्टाग्राम? आपके फोन की कौन-सी ऐप्स करती हैं सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा का यूज, यहां देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! टाइप करते ही सामने आ जाएंगे स्टिकर, ऐसे करेगा काम
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! टाइप करते ही सामने आ जाएंगे स्टिकर, ऐसे करेगा काम
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! रिचार्ज प्लान पर मिलने लगा Unlimited 5G डेटा, तुरंत उठाएं फायदा
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! रिचार्ज प्लान पर मिलने लगा Unlimited 5G डेटा, तुरंत उठाएं फायदा

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget