एक्सप्लोरर

Oppo से लेकर Xiaomi ने लॉन्च किए अपने ये खास स्मार्ट डिवाइस, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo ने अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करके सुर्खियां बटौरी तो Xiaomi ने उतारा Mi QLED TV 4K. आइए जानते हैं पिछले हफ्ते टेक सेक्टर में क्या-क्या रही हलचल.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नए लॉन्च होते ही रहते हैं. हाल ही में टेक सेक्टर में स्मार्टफोन से लेकर कई स्मार्ट डिवाइसेस लॉन्च हुए हैं. Oppo ने अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करके सुर्खियां बटौरी तो Xiaomi ने उतारा Mi QLED TV 4K. आइए जानते हैं पिछले हफ्ते टेक सेक्टर में क्या-क्या रही हलचल.

Oppo का सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च आजकल सभी मोबाइल कंपनियां अपने 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. लेकिन Oppo ने अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन ‘A53’ को लॉन्च किया है. ये फोन Oppo A53 का ही 5G वर्जन है. कंपनी ने इस फोन को 2 रैम और 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है.Oppo A53 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 14,600 रुपये रखी गई है. वहीं इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर दिया गया है. इसके 4G वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया था. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर बेस्ड है. इसमें 6.5-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 4,040mAh की बैटरी दी गई है. 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 16MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP पोट्रेट सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. फोन की इंटरनल मेमोरी 128GB की है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. माना जा रहा है कि भारत में जल्द ही इस सस्ते स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है.

Xiaomi का Mi QLED TV 4K Xiaomi ने भारत में अपना नया Mi QLED 4K TV लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 54,999 रुपये तय की गई है. Xiaomi के इस टीवी में डॉल्बी विजन, HDR10+, डॉल्बी ऑडियो, एंड्रॉयड टीवी ओएस बेस्ड पैचवॉल UI, डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है. Mi QLED TV 4K में Quantum Dot स्क्रीन दी गई है जो कि डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो, HDR10+ और 4K जैसे फीचर्स साथ आते हैं. Mi QLED TV 4K में HDMI 2.1, eARC, ALLM और AV1 सपोर्ट दिया गया है. इसमें MediaTek MT9611 क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही Mali-G31 MP2 जीपीयू दिया गया है. ये टीवी एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा. Xiaomi के इस टीवी में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

Zebronics के नए वायरलेस इयरबड्स Zebronic ने भारतीय बाजार में ZEB-Sound Bomb Q Pro वायरलेस इयरबड्स को लॉन्च किया है. इनकी कीमत 3,799 है, ग्राहक इन्हें फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं.कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस सिंगल चार्ज में यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप देने में सक्षम है. इसके अलावा यह डिवाइस IPX7 रेटेड है जो कि इसे वॉटरप्रूफ बनाता है. इनका डिजाइन भी काफी प्रीमियम है, इनमें मैट फिनिश स्टाइल के साथ गोल्ड कलर में लोगो देखने को मिलता है. इनमें नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है, साउंड क्वालिटी के मामले में भी ये काफी अच्छे और, ये हल्के हैं और आसानी से आपके कानों में फिट हो जाते हैं. इनमें हाई क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए Qualcomm aptX का उपयोग किया गया है.

Mivi का मेड इन इंडिया ब्लूटूथ स्पीकर ROAM 2 Mivi ने अपना पहला मेड इन इंडिया ब्लूटूथ स्पीकर Mivi ROAM 2 लॉन्च किया है. इस स्पीकर की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजन से शुरू हो गई है. Roam 2 एक 5 वॉट की क्षमता का वायरलेस स्पीकर है जिसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 24 घंटे के प्लेबैक का दावा किया है. इसकी बॉडी प्लास्टिक और एयरक्राफ्ट एल्यूमीनियम ग्रेड की है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है. Roam 2 स्पीकर चार मेटालिक कलर वेरियंट में मिलेगा. यह स्पीकर पूरी तरह से डस्ट और वाटरप्रूफ है. Mivi ROAM 2 में एचडी स्टेरियो ऑडियो और पावरफुल बास की सुविधा मिलती है.

Soundcore के गेमिंग हेडफोन गेमिंग हेडफोन के शौकीन लोगों के लिए Soundcore ने अपने दो गेमिंग हेडफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Soundcore Strike 1 और Soundcore Strike 3 शामिल हैं. जिनकी कीमत क्रमशः 2,999 और 3,999 रुपये रखी गई है. इन दोनों हेडफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 18 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है. ये दोनों हेडफोन वायर वाले हैं. दोनों हेडफोन में 52एमएम के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है. हेडफोन के ईयरकप को मुलायम मैटेरियल और कूलिंग जेल के साथ तैयार किया गया है. दोनों हेडफोन को वॉटर और स्वेट प्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है. इन दोनों हेडफोन के माइक को निकाला जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Oppo ने 14,600 रुपये में लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, इन 5G फोन से होगा मुकाबला अमेजफिट GTS 2 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए मार्केट में क्या हैं स्मार्टवॉच के दूसरे ऑप्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple iPhone के ये 5 पुराने फीचर्स आज भी हैं लोगों की पहली पसंद, दूसरा वाला तो है बेहद कमाल
Apple iPhone के ये 5 पुराने फीचर्स आज भी हैं लोगों की पहली पसंद, दूसरा वाला तो है बेहद कमाल
AI का कमाल! मंगल पर इंसानों से पहले पहुंचेगा ये अनोखा रोबोट? जानिए क्यों हो रही इसकी चर्चा
AI का कमाल! मंगल पर इंसानों से पहले पहुंचेगा ये अनोखा रोबोट? जानिए क्यों हो रही इसकी चर्चा
प्लास्टिक से हमेशा बेहतर क्यों होते हैं Tempered Glass? सामने आ गई बड़ी वजह
प्लास्टिक से हमेशा बेहतर क्यों होते हैं Tempered Glass? सामने आ गई बड़ी वजह
भारत को नहीं मिलेगा Mythos का एक्सेस, ट्रंप सरकार के नए आदेश में भी राहत नहीं
भारत को नहीं मिलेगा Mythos का एक्सेस, ट्रंप सरकार के नए आदेश में भी राहत नहीं

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget