एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बीच बड़ा एक्शन, जानिए आखिर क्यों पाकिस्तान के 8000 X अकाउंट्स कर दिए बंद

सरकार और X दोनों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जांचें. अनजाने लिंक, भड़काऊ पोस्ट या किसी संदिग्ध वीडियो को आगे बढ़ाने से बचें.

भारत और पाकिस्तान का तनाव अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब देश की सुरक्षा के लिए डिजिटल दुनिया में भी बड़ा कदम उठाया गया है. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान सोशल मीडिया पर जमकर अफवाहें फैलाई जा रही है. इन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने भारत सरकार के निर्देश पर ऐसे 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जो देश में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे. ये अकाउंट्स पाकिस्तान या उसके समर्थन से जुड़े बताए जा रहे हैं. कई अकाउंट्ल तो ऐसे हैं जो झूठे वीडियो, पुरानी तस्वीरें और भड़काऊ सामग्री फैलाकर माहौल बिगाड़ने में जुटे थे.

देश की सुरक्षा पहले

सूत्रों की मानें तो ये कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हो रही भारत की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सिर्फ जमीनी सीमा पर ही नहीं, बल्कि साइबर स्पेस में भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. X की गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने पुष्टि की है कि जिन अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है, वो अब भारत में नहीं दिखाई देंगे.

क्यों किया गया अकाउंट बैन

पिछले कुछ दिनों में देखा गया कि सोशल मीडिया पर Indo-Pak तनाव को लेकर कई भ्रामक पोस्ट वायरल हो रहे थे. इनमें से कुछ पोस्ट्स में फर्जी युद्ध के वीडियो, झूठे दावे और पुरानी घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा था. इससे आम लोगों में डर और गुस्सा फैलने लगा था.

सरकार की सख्ती रंग लाई

भारत सरकार ने समय रहते सख्ती दिखाई और X को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन फर्जी और भड़काऊ अकाउंट्स पर तत्काल कार्रवाई की जाए. इसके बाद कंपनी ने बिना देर किए ये कदम उठाया. इस पहल का मकसद है कि देश की डिजिटल सीमाओं को भी सुरक्षित रखा जा सके.

जनता से भी सहयोग की अपील

सरकार और X दोनों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जांचें. अनजाने लिंक, भड़काऊ पोस्ट या किसी संदिग्ध वीडियो को आगे बढ़ाने से बचें. अगर कोई पोस्ट संदिग्ध लगे, तो उसे रिपोर्ट करें और दूसरों को भी सतर्क करें.

ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने साफ कर दिया है कि अब लड़ाई सिर्फ मैदान में नहीं, मोबाइल स्क्रीन पर भी लड़ी जा रही है. देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए उठाया गया यह कदम उन सभी के लिए एक चेतावनी है, जो अफवाह फैलाकर भारत की शांति भंग करना चाहते हैं. अब जो भी देश की सुरक्षा से खेलेगा, उसे डिजिटल सजा भी मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह
कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget