एक्सप्लोरर

अब अपने आप हो जाएंगे बुकिंग समेत कई टास्क, OpenAI ले आई कमाल का AI एजेंट, आसान होंगे कई मुश्किल काम

OpenAI ने AI एजेंट Operator लॉन्च कर दिया है. यह ब्राउजर में कई टास्क पूरा करने में सक्षम है. एक बार कमांड मिलने के बाद यह अपने आप बुकिंग और ऑनलाइन ऑर्डर जैसे काम कर सकता है.

OpenAI ने Operator लॉन्च कर दिया है. यह एक AI एजेंट है, जो ब्राउजर में काम करता है और कई मुश्किल चीजों को आसान कर सकता है. कंपनी पिछले काफी समय से इस पर काम कर रही थी और अब इसे उपलब्ध करवा दिया गया है. यह अभी केवल अमेरिका में प्रो यूजर्स के लिए रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध हुआ है और आने वाले समय से इसे और अधिक यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसे और क्या काम करेगा Operator?

Operator एक नए कंप्यूटर-यूजिंग एजेंट (CUA) मॉडल का इस्तेमाल कर कई टास्क पूरे करता है. यह ब्राउजर में फॉर्म भरने, सर्विस बुक करने और ऑनलाइन ऑर्डर आदि लगाने में सक्षम है. यह GPT-4o की विजन कैपेबिलिटीज के साथ एडवांस्ड रीजनिंग और टूल्स की मदद से वेबसाइट्स पर नेविगेट करता है. यह इंसानों की तरह अपने आप ही वेब पेजेज पर क्लिक, टाइप और स्क्रॉल कर सकता है. इसे कमांड देकर टास्क सौंपा जा सकता है. अगर कहीं पासवर्ड डालने और पेमेंट करने की बारी आएगी तो यह पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में दे देता है.

अभी शुरुआती स्टेज में है Operator

अभी OpenAI का यह टूल शुरुआती स्टेज में है. कंपनी इससे फीडबैक लेकर इसे बेहतर बनाएगी. कंपनी की योजना इसे अन्य यूजर्स के लिए रोलआउट करने के साथ-साथ ChatGPT में इंटीग्रेट करने की भी है. OpenAI ने कहा है कि इसमें यूजर डेटा सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है और यह अपने आप से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं करेगा. यूजर्स के पास प्राइवेसी सेटिंग मैनेज करने, ब्राउजिंग डेटा डिलीट करने और डेटा कलेक्शन से ऑप्ट-आउट करने का भी ऑप्शन होगा.

AI एजेंट को लेकर जताई जा रही चिंता

AI एजेंट को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है और कई कंपनियां इस पर काम भी कर रही हैं. दूसरी ओर कुछ लोग इसे लेकर चिंता भी जता रहे हैं. उनकी चिंता लोगों की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ने वाले इस टेक्नोलॉजी के प्रभाव को लेकर है.

ये भी पढ़ें-

क्या 90 दिन की सिम कार्ड वैलिडिटी को लेकर आया है कोई नया आदेश? TRAI ने जारी किया स्पष्टीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget