एक्सप्लोरर

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-4 टर्बो मॉडल, क्या है इसकी खासियत?

ChatGPT- 4 Turbo: ओपन एआई ने चैट जीपीटी- 4 टर्बो मॉडल लॉन्च किया है जो यूजर्स को रिसेंट जानकारी प्रदान कर सकता है. हालांकि ये अभी भी पूर्ण रूप से रियल टाइम जानकारी को साझा नहीं करता है.

OpenAI DevDay इवेंट में कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक नए GPT-4 टर्बो मॉडल को लॉन्च किया है जो मौजूदा GPT-4 मॉडल की तुलना में अधिक सक्षम और सस्ता है. नया टर्बो मॉडल 1 लाख 28 हजार कॉन्टेक्स्ट विंडो को सपोर्ट करता है और ये रिसेंट अप्रैल 2023 तक की जानकारी लोगों को दे सकता है. यानि अगर आप अप्रैल 2023 तक की कोई भी क्वेरी इसमें डालेंगे तो ये चैटबॉट आपको उसका एकदम सटीक जवाब देगा. इवेंट में सैम ने बताया कि चैटबॉट पर अब वीकली 100 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी के पहले डेवलपर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चैट जीपीटी को महज एक साल पहले लॉन्च किया गया था और इसने 2 महीने के भीतर 100 मिलियन एक्टिव यूजर्स हासिल कर लिए थे. इस चैटबॉट को देखने के बाद ही गूगल और दूसरी बड़ी कंपनियों ने AI पर काम करना शुरू किया था.

20 लाख से ज्यादा डेवलपर कर रहे यूज 

सैम ऑल्टमैन ने इवेंट में बताया कि उनके चैटबॉट का इस्तेमाल 20 लाख से अधिक डेवलपर्स कर रहे हैं जिनमें 92 प्रतिशत से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियां भी शामिल हैं. यानि टॉप 500 अमेरिकन सार्वजनिक कंपनी भी इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर रही हैं.

क्या है खासियत?

दरअसल, GPT-4 टर्बो में 128k कॉन्टेक्स्ट विंडो है, इसलिए ये एक ही प्रॉम्प्ट में 300 से अधिक पन्नों के टेक्स्ट के बराबर की क्वेरी को ले सकता है. कंपनी ने कहा कि उसने GPT-4 टर्बो की परफॉरमेंस को भी बेहतर किया है ताकि वह जीपीटी-4 टर्बो को इनपुट टोकन के लिए 3 गुना सस्ती कीमत और आउटपुट टोकन के लिए 2 गुना सस्ती कीमत पर जीपीटी-4 की तुलना में पेश कर सकें.यानि कॉस्ट कम की गई है.  इसकी वजह से ज्यादा डेवलपर्स और आम लोग नए मॉडल का इस्तेमाल कर पाएंगे. GPT-4 टर्बो के अलावा, कंपनी GPT-3.5 टर्बो का एक नया वर्जन भी जारी कर रही है जो डिफ़ॉल्ट रूप से 16K कॉन्टेक्स्ट विंडो का समर्थन करता है.

GPT-4 का नया वर्जन अभी भी इमेज प्रांप्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच और DALL-E 3 को इंटीग्रेट करता है. DALL-E 3 एक सुविधा जिसे पहली बार अक्टूबर में लॉन्च किया गया था. कंपनी का कहना है कि GPT-4 टर्बो में सुधार का मतलब है कि यूजर्स मॉडल को एक संकेत में अधिक जटिल कार्य करने के लिए कह सकते हैं. कंपनी ने कहा कि यूजर्स GPT-4 Turbo को विशेष रूप से परिणामों के लिए अपनी पसंद की कोडिंग भाषा, जैसे XML या JSON में कोड का उपयोग करने के लिए भी कह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

जल्दी-जल्दी खत्म हो जाती है लैपटॉप की बैटरी? तो यूज करिए यहां बताएं टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget