एक्सप्लोरर

OnePlus ने 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किये नए स्मार्ट टीवी, इनसे होगा मुकाबला

Thomson, Xiaomi और realme को टक्कर देने के लिए OnePlus ने भी अपने सस्ते स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर दिए हैं.

नई दिल्ली: स्मार्टफ़ोन कंपनियां अब भारत में सस्ते टीवी लॉन्च करने में लगी हैं, अभी Xiaomi और Realme के बाद अब चाइना की कंपनी OnePlus ने भी भारत में अपने तीन नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं, जिनकी शुरूआती कीमत 12,999 रुपये है. इससे पहले भी कंपनी भारत में प्रीमियम स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है लेकिन भारत में उन्हें अच्छा रिस्पोसं नहीं मिला. आइये जानते हैं OnePlus के इन सस्ते स्मार्ट टीवी के बारे में.

कीमत और उपलब्धता

OnePlus ने भारत में U और Y सीरिज में नए टीवी उतारे हैं, U सीरिज में कंपनी ने दो और Y सीरिज में एक टीवी पेश किया है.

  • OnePlus TV Y Series 32 इंच: 12,999 रुपये
  • OnePlus TV Y Series 43 इंच: 22,999 रुपये
  • OnePlus TV U Series 55 इंच: 49,999 रुपये

इन टीवी की बिक्री OnePlus की वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर पांच जुलाई से शुरू होगी.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

OnePlus के इन सभी टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलता है. Y Series के टीवी में साउंड के लिए 20W के स्पीकर्स दिए हैं जबकि U Series के टीवी में 30W के स्पीकर्स दिए हैं. इसके कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ की भी सुविधा दी गई है, इसके अलावा इनमें Oxygen Play, OnePlus कनेक्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे आप अपने फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं. इन टीवी के साथ एक रिमोट भी मिलता है जिस पर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस शॉर्ट कीज के जरिये मिलता है.

इनसे होगा मुकाबला

OnePlus के इन सभी टीवी का मुकाबला Thomson, Xiaomi और realme से होगा, वैसे इस समय Thomson के टीवी अपनी क्वालिटी, फीचर्स और कीमत के हिसाब से काफी बेहतर माने जाते हैं, और लगातर कंपनी को ग्राहकों की तरफ से बेहतर  रिस्पोसं मिल रहा है.

कीमत की बात करें तो realme के 32 इंच के टीवी की कीमत 12999 रुपये है जबकि Mi LED TV 32 इंच की कीमत12,499 रुपये है. इसके अलावा Thomson के स्मार्ट टीवी की कीमत 9,999 रुपये है जबकि इसके नॉन स्मार्ट 32 इंच के टीवी की कीमत 8,499 रुपये है.  सभी टीवी 60 Hz Refresh Rate पर चलते हैं. इसके अलावा साउंड के लिए Thomson और Xiaomi में 20W के स्पीकर्स दिए हैं जबकि realme में 24W के स्पीकर्स दिए हैं. लेकिन यहां खास बात पिक्चर क्वालिटी की आती है, जिसमें Thomson काफी आगे हैं क्योंकि कम्पनी IPS पैनल का इस्तेमाल करती है जिससे काफी बेहतर पिक्चर क्वालिटी  मिलती है. जबकि Xiaomi, oneplus और realme कौन सा डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल करती हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है.

यह भी पढ़ें 

घर से काम कर रहे हैं तो ये बेस्ट Pre-Paid रिचार्ज प्लान्स बन सकते हैं आपकी पसंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget