एक्सप्लोरर

OnePlus Nord CE 3 में मिलेगा ये प्रोसेसर, डिस्प्ले डिटेल भी कंपनी ने की शेयर

Upcoming Smartphone: वनप्लस 5 जुलाई को भारत में 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. इसमें एक Oneplus Nord 3 और दूसरा Nord CE 3 होगा. कंपनी ने नॉर्ड CE 3 की कुछ डिटेल्स शेयर की हैं.

OnePlus Nord CE 3: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 5 जुलाई को मच अवेटेड Oneplus Nord 3 और Nord CE 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने अमेजन पर लिस्ट कर दिया है और कुछ डिटेल्स भी इनकी शेयर की हैं. इस लेख में हम आपको Oneplus Nord Ce 3 के में बारे में बता रहे हैं. नए फोन में Amoled डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. पिछले साल लॉन्च हुए Nord  CE 2 में कंपनी ने एलसीडी डिस्प्ले दी थी. इसके अलावा नए फोन में Snapdragon 782G SoC का सपोर्ट मिलेगा जोकि CE 2 के ऊपर बड़ा अपडेट होगा. इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 695 का सपोर्ट दिया था.

अमेजन पर लिस्ट किए गए पोस्टर के मुताबिक, Nord CE 3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसी तरह का कैमरा सेटअप आपको Nord 3 में भी मिलेगा.

इतनी हो सकती है कीमत 

टिप्सटर योगेश बरार के मुताबिक, वनप्लस नोर्ड CE 3 की कीमत 25,000 रुपये से लेकर 28,000 रुपये के बीच हो सकती है. Oneplus Nord 3 की कीमत पहले ही अमेजन लिस्टिंग के दौरान लीक हो चुकी है. फोन की कीमत संभवतः 33,000 रुपये से शुरू होगी. 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oneplus Nord CE 3 में 6.7 इंच की FHD Plus Amoled डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ,8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा हो सकता है. फ्रंट में 16MP का कैमरा हो सकता है. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी 80 वॉट के फास्ट चर्जिंग के साथ मिल सकती है.

वनप्लस से पहले लॉन्च होंगे ये 2 फोन 

वनप्लस से पहले मोटोरोला और आईक्यू अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. मोटोरोला 3 जुलाई को मोटोरोला Razr 40 सीरीज और आईक्यू, IQOO Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत लॉन्च से पहले पता लग चुकी है. मोटोरोला की अपकमिंग सीरीज 59,999 रुपये से शुरू होगी जबकि आईक्यू का फोन 33,999 रुपये से शुरू होगा.    

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट्स को अब आप आसानी से नए फोन में कर पाएंगे ट्रांसफर, ये है एकदम सिंपल तरीका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget