एक्सप्लोरर

400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा

अगर आप भी 400 रुपये के अंदर सबसे बेस्ट प्लान ढूंढ रहे हैं. तो जियो, एयरटेल, Vi और BSNL में से कौन सी कंपनी इस बजट में सबसे तगड़ा ऑफर दे रही है? रिचार्ज कराने से पहले जान लीजिए फायदे की बात.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • वीआई रात में अनलिमिटेड डेटा, बीएसएनएल लंबी वैधता प्रदान करता है।

जब से टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं. तब से हर महीने Phone रिचार्ज कराना जेब पर भारी पड़ने लगा है. आज के टाइम में ज्यादातर Mobile यूजर्स ऐसे मंथली प्लान की तलाश में रहते हैं जिसकी कीमत 400 रुपये के अंदर हो और उसमें कॉलिंग के साथ-साथ ठीक-ठाक डेटा भी मिल जाए. मार्केट में इस वक्त Reliance Jio, Airtel, Vi और सरकारी कंपनी BSNL के बीच टक्कर है

हर कंपनी दावा करती है कि उसका प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट है. ऐसे में जब हम 399 या 400 रुपये के बजट में रिचार्ज कराने जाते हैं. तो अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि किस कंपनी का ऑफर चुनें. कहीं हाई-स्पीड 5G डेटा तो कहीं लंबी Validity का फायदा मिल रहा है. अगर आप भी समझ नहीं पा रहे हैं कि 400 रुपये के अंदर कौन सी कंपनी सबसे तगड़ी डील दे रही है तो चलिए आपकी मदद करते हैं.

Jio और Airtel में Plans क्या दे रहे हैं?

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपको तेज इंटरनेट स्पीड चाहिए तो Jio और Airtel के पास 400 रुपये के अंदर दो सबसे पॉपुलर प्लान्स हैं 349 रुपये और 399 रुपये. Jio के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. वहीं Jio का 399 रुपये वाला प्लान लेने पर आपको 28 दिनों के लिए रोज 2.5GB डेटा यानी कुल 70GB, अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और जियो टीवी के साथ एक्स्ट्रा ऐप्स के फायदे मिलते हैं. 

दूसरी तरफ Airtel की बात करें तो कंपनी भी 349 रुपये में 28 दिन के लिए रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा दे रही है. वहीं Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में जियो की तरह ही 28 दिनों के लिए रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G एक्सेस, फ्री कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ Airtel Xstream ऐप का एक्सेस और फ्री हेलो ट्यून्स का बोनस भी देता है.


400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा

Vi और BSNL क्या दे रहे हैं?

Jio और Airtel से अलग वोडाफोन-आइडिया यानी Vi और BSNL अपने ग्राहकों को कुछ हटकर फायदे दे रहे हैं. Vi के 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलती ही है. इसके साथ ही इसमें Vi Hero Unlimited के खास फायदे भी जुड़ जाते हैं. इसमें यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना किसी लिमिट के फ्री अनलिमिटेड डेटा मिलता है. इसके अलावा हफ्ते भर का बचा हुआ डेटा वीकेंड पर इस्तेमाल करने यानी Data Rollover और OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी मिलती है. 

वहीं अगर आपको 5G की जगह कम पैसे में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी चाहिए. तो BSNL का कोई मुकाबला नहीं है. BSNL के 347 रुपये वाले प्लान में पूरे 54 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा BSNL का 399 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी और रोज 1GB डेटा के साथ आता है. 


400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा

यह भी पढ़ें: भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

आपके लिए कौन सा प्लान रहेगा फायदे का सौदा?

चारों कंपनियों के Plans देखने के बाद अब सवाल यह है कि आपके लिए बेस्ट डील कौन सी है? दरअसल इसका जवाब आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है. अगर आप दिन भर रील्स देखते हैं, गेमिंग करते हैं या बड़ी फाइल्स डाउनलोड करते हैं तो आपके लिए Jio या Airtel का 349 या 399 रुपये वाला प्लान सबसे बेस्ट रहेगा. क्योंकि इनमें True Unlimited 5G डेटा मिल रहा है. थोड़े पैसे बचाने हैं तो Jio और Airtel का 349 रुपये वाला प्लान ही आपका सारा काम चला देगा. 

वहीं अगर आपके इलाके में Vi का नेटवर्क अच्छा है और आप रात में ज्यादा Movie और Webseries देखते हैं. तो नाइट अनलिमिटेड Data और Data Rollover की वजह से Vi का 399 रुपये वाला प्लान सबसे पैसा वसूल डील है. लेकिन अगर आप घर या ऑफिस के Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी के लिए सिम चालू रखना चाहते हैं. तो आंख बंद करके BSNL का 347 या 399 रुपये वाला रिचार्ज चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget