एक्सप्लोरर

OnePlus 12R का नया वेरिएंट लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप फोन

OnePlus 12R: वनप्लस ने अपने एक लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 12R का एक नया वेरिएंट पेश किया है. आइए हम आपको इस नए वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

OnePlus 12R: वनप्लस ने अपने इस फोन का जेनशिन इम्पैक्ट (Genshin Impact) एडिशन हाल ही में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस नए वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिसेशन्स के बारे में बताते हैं. OnePlus 12R के नए वेरिएंट यानी 8GB RAM और 25GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 42,999 रुपये है. इस फोन को आज दोपहर के बाद से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. 

आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इस फोन को जनवरी 2024 में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इस फोन के सिर्फ दो वेरिएंट को पेश किया था. पहला वेरिएंट 8GB+128GB मॉडल वाला था, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है. इसका दूसरा वेरिएंट 16GB+256GB मॉडल वाला है, जिसकी कीमत 45,999 रुपये है.

नए वेरिएंट के साथ कई ऑफर्स

इन दो वेरिएंट के बाद कंपनी ने इस फोन का जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है. अब कंपनी ने अपनी इस फोन सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल भी लॉन्च कर दिया है. इस नए वेरिएंट के साथ कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं. यूज़र्स को पर्ल वाइट और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर में OnePlus Buds Z2 फ्री में ऑफर किया जा रहा है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है. इसके अलावा यूज़र्स अगर ICICI Bank या OneCard के जरिए पेमेंट करेंगे तो उन्हें 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

इसके अलावा वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट वनप्लस.इन पर अपने स्मार्टफोन एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को कंपनी 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और वनप्लस नॉर्ड ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस दे रही है. ग्राहक 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं. Jio कनेक्शन वाले यूज़र्स को विभिन्न योजनाओं पर प्रति माह 150 रुपये की छूट मिलेगी.

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.78 इंच की AMOLED ProXDR डिस्प्ले, 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस, प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट, Android 14 पर बेस्ड Oxygen OS 14 सपोर्ट समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं. इसका मेन सेंसर 50MP Sony IMX890 के साथ, दूसरा सेंसर 8MP Sony IMX355 के साथ, तीसरा सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन में 5,500mAh की बैटरी और 100W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल-सिम, 5G, WiFi 7 802.11 be/ax/ac, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, GLONASS, गैलीलियो, BeiDou और USB 2.0 जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 

IPL 2024 के लिए जियो ने लॉन्च किया धन-धना-धन ऑफर, 3 गुना तेजी से चलेगा इंटरनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget