एक्सप्लोरर

11,000 रुपये सस्ता हुआ DSLR जैसा शानदार कैमरा फोन, अबतक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध!

OnePlus Smartphone: वनप्लस के एक प्रीमियम फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है. इस फोन को लॉन्च के बाद से अभी तक के सबसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इसकी कैमरा क्वालिटी किसी DSLR कैमरा से कम नहीं है.

OnePlus: अगर आप कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको एक शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं, जिसपर आजकल बंपर डिस्काउंट चल रहा है. इस फोन का नाम OnePlus 11R 5G है.

यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे आजकल लोग एक बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. दरअसल, अमेज़न पर इस फोन को धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्टेड किया गया है.

9000 रुपये सस्ता हुआ फोन

OnePlus 11R 5G को कंपनी ने 39,999 रुपये में लॉन्च किया था. उसके बाद, हाल ही में इस फोन की कीमत में कंपनी ने 2000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 37,000 रुपये रह गई थी. अब कंपनी अपने इस फोन को 9000 रुपये के बड़े डिस्काउंट के साथ बेच रही है, जिसके बाद फोन की कीमत मात्र 28,999 रुपये रह गई है.

इसके अलावा OnePlus 11R 5G पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. अगर आप किसी पुराने फोन को एक्सचेंज कराकर इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इस ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ 17000 रुपये रह जाएगी. हालांकि, इसके लिए आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है. इस ऑफर के कुछ टर्म्स एंड कंडीशन्स हैं, जिसे आप अमेजन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर पढ़ सकते हैं. 

इन सभी ऑफर्स के अलावा इस फोन को 1305 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है. बता दें कि लॉन्च के बाद पहली बार यह फोन 28,999 रुपये में बिक रहा है. लिहाजा, यह एक अच्छी डील हो सकती है. आइए हम आपको अब इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है. इसमें एमोलेड पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिलती है. इस फोन के पिछले हिस्से पर ग्लास पैनल दिया गया है, जो फोन को एक प्रीमियम लुक देता है. इस फोन के पिछले हिस्से पर लगा कैमरा सेटअप किसी डीएसएलआर (DSLR) से कम नहीं है.

लॉन्च के बाद से ही लोगों को इस फोन की कैमरा क्वालिटी काफी पसंद आई है. इसके पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य कैमरा 50MP सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है. दूसरा कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा 2MP का दिया गया है.

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसके कारण यह फोन चुटकी में चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max की नई कैरेक्टर Lila को मुफ्त में कैसे पाएं? जानें सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget