एक्सप्लोरर

Gmail : अब बिना Internet के भी भेज सकते हैं Email, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अधिकतर लोग मेल के लिए जीमेल (Gmail) पर अकाउंट बनाते हैं. Gmail पर मेल भेजने और रिसीव करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है.

Send Mails without Internet : ऐप्स और इंटरनेट के इस दौर में किसी भी ऐप को यूज करने के लिए आमतौर पर आपको अपनी मेल ID से लोग इन करना पड़ता है. इसलिए ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिनका ईमेल अकाउंट नहीं होगा. अधिकतर लोग मेल के लिए गूगल की मेलिंग सर्विस, जीमेल (Gmail) पर अकाउंट बनाते हैं. Gmail पर मेल भेजने और रिसीव करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है. आप बिना इंटरनेट के न मेल भेज सकते हैं और न रिसीव कर सकते हैं. यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना इंटरनेट के भी जीमेल पर मेल भेज पाएंगे. आइए इस ट्रिक के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.. 

ज्यादातर संभावना है कि अब भी जीमेल का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आप बिना इंटरनेट के भी मेल्स को भेज और रिसीव कर सकते हैं. हम यहां आपको जीमेल के ऑफलाइन (Gmail Offline) मोड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप जीमेल पर बिना इंटरनेट के मेल्स पढ़ पाएंगे, उनका जवाब दे पाएंगे और मेल्स सर्च भी कर पाएंगे. बिना इंटरनेट के जीमेल का प्रयोग करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • Step 1: जीमेल ऑफलाइन (Gmail Offline) का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल क्रोम (Google Chrome) खोलना होगा. जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल ऑफलाइन को केवल एक क्रोम ब्राउजर विंडो में प्रयोग किया जा सकता है, आप इन्कॉग्निटो मोड में इस फीचर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
  • Step 2: फिर अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर क्रोम विंडो खोलने के बाद जीमेल ऑफलाइन सेटिंग्स में जाएं या फिर 'https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline' लिंक पर क्लिक करें.
  • Step 3: आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी. इस विंडो में एनेबल ऑफलाइन मेल के नाम से एक ऑप्शन आएगा. आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है. 
  • Step 4: इसके बाद आपको अपने हिसाब से सेटिंग्स कोbकस्टमाइज करना है. यहां आप चुन सकते हैं कि आपको कितने दिनों के मेल्स को सिंक करना है. सिंक करने के बाद उन दिनों के मेल्स आपको ऑफलाइन मोड में भी मिल जाएंगे.
  • Step 5: अब आपको केवल 'सेव चेंजेज' के ऑप्शन पर क्लिक करना है.

इस तरह अब आपका जीमेल ऑफलाइन मोड एक्टिवेट हो जाएगा और आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे.

Xiaomi 12T : Xiaomi का यह स्मार्टफोन 15 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, यहां जानें इसकी लॉन्चिंग डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget