एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप में आ रहा ये नया फीचर, फोन नंबर कर पाएंगे हाइड, यूनिक यूजरनेम से होगा सारा काम

How to hide WhatsApp Number: व्हाट्सऐप के इस नए फीचर में आप अपना मोबाइल नंबर हाइड कर सकते हैं और इस तरह से बिना नंबर शो किए चैट करना संभव होगा...

व्हाट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग ऐप में एक है. इसे हर रोज अरबों लोग यूज करते हैं. भारत व्हाट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है, जहां दसियों करोड़ लोग हर रोज व्हाट्सऐप यूज करते हैं. इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में तमाम खूबियां हैं तो कुछ कमियां भी हैं. व्हाट्सऐप के साथ एक बात जो यूजर्स को परेशान करती आई है, वो ये है कि यहां आपको किसी अनजान इंसान से चैट करने के लिए भी अपना नंबर शेयर करना पड़ जाता है. खबरों की मानें तो जल्दी ही यह दिक्कत दूर होने वाली है.

नए फीचर पर चल रहा है काम

बिजनेस टुडे की एक हालिया रिपोर्ट में WA Beta Info के हवाले से बताया गया है कि नंबर शेयर करने वाली परेशानी जल्दी ही दूर होने वाली है, क्योंकि व्हाट्सऐप ने इसका हल खोज लिया है. बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को बिना अपना फोन नंबर डिस्क्लोज किए चैट करने की सुविधा देगा.

फोन नंबर की जगह दिखेगा यूजरनेम

रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप के यूजर जल्दी ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर यूनिक यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं. इस तरह से प्रोफाइल को पर्सनलाइज कर वे अपने फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे और फोन नंबर की जगह यूजरनेम शो कर लोगों से कनेक्ट हो सकेंगे. एंड्रॉयड और वेब के यूजर्स को जल्दी ही यह नई सुविधा मिल सकती है.

यूजरनेम से ही कर पाएंगे सर्च

इस फीचर में और भी खासियतें होने की बात कही जा रही है. डब्ल्यूए बीटा इंफो के अनुसार, यूजर इस फीचर के आने के बाद यूनिक यूजरनेम की मदद से दूसरों को सर्च भी कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें सर्च बार में जाकर यूजरनेम सर्च करना होगा. इस तरह से फोन नंबर को डिस्क्लोज करने की मौजूदा बाध्यता पूरी तरह से दूर हो जाएगी और व्हाट्सऐप के यूजर एक्स्ट्रा प्राइवेसी का फायदा उठा सकेंगे.

सेलेक्ट यूजर ग्रुप के साथ टेस्टिंग

हालांकि अभी व्हाट्सऐप ने या उसकी पैरेंट कंपनी मेटा ने इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. वहीं रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप की तरफ से पहले बीटा यूजर्स के चुनिंदा ग्रुप के साथ इस फीचर को टेस्ट किया जाएगा. उसके बाद ब्रॉडर रॉलआउट होगा. व्हाट्सऐप के वेब वर्जन में साइडबार के लेआउट में भी बदलाव की बात खबरों में की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 2023 में एफपीआई मेहरबान, भारतीय बाजार में किया 2.37 लाख करोड़ का निवेश, दिसंबर में सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
चार्जिंग का नया ऑल इन वन गैजेट? Xiaomi का 165W पावर बैंक कितना है खास
चार्जिंग का नया ऑल इन वन गैजेट? Xiaomi का 165W पावर बैंक कितना है खास

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
Embed widget