एक्सप्लोरर

Cryptocurrency in WhatsApp Pay: अब WhatsApp से कर सकेंगे क्रिप्टोकरेंसी का लेनदेन, लॉन्च हुआ नया फीचर

WhatsApp Pay: WhatsApp यूजर्स व्हाट्सऐप पे के जरिए क्रिप्टोकरेंसी का भी आदान-प्रदान कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर अभी सिर्फ अमेरिका के लिए ही लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर.

Cryptocurrency in WhatsApp Pay: बेशक भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने की तैयारी में है, लेकिन दुनिया में इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. इसके बढ़ते इस्तेमाल और लोगों में इसे लेकर दिख रहे क्रेज की वजह से कई बड़ी कंपनियां अब क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने लगी हैं. इसी कड़ी में नया नाम मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप (WhatsApp) कंपनी का जुड़ गया है. दरअसल व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि अब वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस (WhatsApp Payment Service) के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स अब क्रिप्टोकरेंसी का भी आदान-प्रदान कर सकते हैं यानी अब क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भी पेमेंट किया जा सकेगा. हालांकि ये फीचर अभी सिर्फ अमेरिका के लिए ही लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

हाल ही में हुई घोषणा

रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथकार्ड (Will Cathcard) और नोवी कंपनी के सीईओ स्टीफन कैसरिअल ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों इस नए विकल्प के बारे में बताया. उन्होंने जानकारी दी कि काफी दिनों से इसकी टेस्टिंग चल रही थी. अब इसे अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है, जबकि गुएटेमाला (Guatemala) में भी इस सर्विस की टेस्टिंग चल रही है. जल्द ही वहां पर भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Telegram New Features: Telegram में आए कई नए फीचर्स, WhatsApp पर आपको नहीं मिलेंगी ऐसी सुविधाएं

कैसे काम करेगा ये फीचर

व्हाट्सऐप ने इस फीचर को नोवी (Novi) के साथ मिलकर शुरू किया है. दरअसल नोवी मेटा का ही एक डिजिटल वॉलेट है. नोवी की सुविधा अभी कुछ लोगों के पास ही है. यानी जिनके पास नोवी है वे ही लोग अभी व्हाट्सऐप के जरिए क्रिप्टोकरेंसी भेज और प्राप्त कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी सेंड करने और रिसीव करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. इसमें आप व्हाट्सऐप पर चैटिंग पेज पर रहते हुए भी किसी को क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : iPhone Camera Tips : iPhone से शानदार फोटो खींचने के लिए इन 5 सेटिंग्स पर दें ध्यान, दमदार हो जाएगा कैमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget