एक्सप्लोरर

iPhone Camera Tips : iPhone से शानदार फोटो खींचने के लिए इन 5 सेटिंग्स पर दें ध्यान, दमदार हो जाएगा कैमरा

iPhone Tips: आईफोन के कैमरे से शानदार फोटो आती हैं. आईफोन 13 की बात करें तो कैमरा और धांसू हो जाता है. आईफोन के कैमरे में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जिन्हें ऑन करके आप शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं.

iPhone Camera Tips: आईफोन (iPhone) में कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. यही वजह है कि इस फोन की इतनी डिमांड है. सेफ्टी और सिक्योरिटी के बाद इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा है. आईफोन के कैमरे से शानदार फोटो आती हैं. अगर आईफोन 13 की बात करें तो कैमरा और धांसू हो जाता है. इसके कैमरे से आप फिल्म तक बना सकते हैं. इन सबके बाद भी आईफोन के कैमरे में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जिनकी जानकारी सबको नहीं होती है. आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी सेटिंग्स के बारे में जिनके जरिए आप और अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं.

1. Preserve Settings

अगर फोन में फिल्टर कैमरा मोड है तो बार-बार उसे बदलना काफी निराश करने वाला होता है क्योंकि जब तक आप इस सेटिंग को बार-बार जाकर चेंज करते हैं तब तक वह लम्हा बीत चुका होता है जिसे आप क्लिक करना चाहते हैं. इस समस्या से बचने के लिए आईफोन में आपको प्रीजर्व सेटिंग्स का विकल्प मिलता है. इसे आपको ऑन करना चाहिए. इसे ऑन करने के लिए पहले सेटिंग पर जाएं. अब कैमरे पर क्लिक करें. यहां आपको प्रीजर्व सेटिंग में तीन ऑप्शन (कैमरा मोड, फिल्टर और लाइव फोटो) दिखाई देंगे. यहां कैमरा मोड ऑन कर लें.

2. Grid Lines को चालू करें

अगर आप फोटोग्राफर हैं या इसकी अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप ग्रिड लाइंस के बारे में जानते होंगे. फोटग्राफी के लिए रूल ऑफ थर्ड्स बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसमें आपको बताया जाता है कि आपको शॉट के सब्जेक्ट को 3x3 ग्रिड पर लाइनों के चार इंटरसेक्शन में से एक पर रखना चाहिए. हालांकि इसे करने के लिए आपको ऑन-स्क्रीन ग्रिड को चालू करने की जरूरत होती है. ग्रिडलाइन ऑन करने के लिए आप सेटिंग के बाद कैमरा और फिर  ग्रिड पर जाएं. यहां टॉगल को ऑन कर दें.

ये भी पढ़ें : Amazon Offer: हर दिन काम आते हैं ये सामान, सेल में 500 रुपये से कम में खरीदें बेस्ट 5 Realme accessories

3. बर्स्ट मोड पर काम (Burst Mode)

अच्छी फोटोग्राफी के लिए यह भी बहुत जरूरी है. इसकी मदद से आप तेजी से मूव हो रहे ऑब्जेक्ट्स की फोटो खींच सकते हैं. इसे ऑन करने के लिए आपको पहले सेटिंग्स में जाना होगा. इसके बाद कैमरा और बर्स्ट के लिए वॉल्यूम अप का उपयोग करना होगा. फिर शॉट लेते समय अपनी उंगली को वॉल्यूम अप बटन पर दबाए रखें. बर्स्ट मोड अपने आप चालू हो जाएगा और यह तब तक चलता रहेगा जब तक आप अपनी उंगली वॉल्यूम से नहीं हटाएंगे.

4. फोकस और एक्सपोजर को लॉक करें (Lock the Focus and Exposure)

अच्छी फोटो के लिए फोकस और एक्सपोजर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है. आप अपने आईफोन के कैमरे की सेटिंग में जाकर इन दोनों को मैन्युअल तरीके से बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको कैमरे पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फोटो के फोकल पॉइंट पर टैप करके रखें. कुछ सेकेंड बाद आपको स्क्रीन के टॉपर पर AE/AF लॉक बैनर दिखाई देगा. यहां से आप इसे ऑन और ऑफ कर सकते हैं.

5. iPhone कैमरा टाइमर का लाभ उठाएं

कैमरा टाइमर आईफोन कैमरे में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऑप्शन में से एक है. अगर आप अब तक इससे अनजान हैं तो बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसे यूज करें. सेल्फी लेने वालों के लिए यह सबसे खास है. शॉट में सभी को फिट करने के लिए अपने हाथ को आगे तक फैलाने की कोशिश करने की जगह आप इस टाइमर की मदद से फोन को एक पॉइंट पर रखकर आसानी से फोटो क्लिक कर सकते हैं. इस सेटिंग को ऑन करने के लिए कैमरे पर क्लिक करें. अब ऐरो के आइकन पर टैप करें. यहां आपको नीचे स्टॉपवॉट का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही 3 या 10 सेकेंड के टाइमर का विकल्प मिलेगा. अपनी सुविधा के अनुसार टाइम चुनकर फोटो क्लिक करें.

ये भी पढ़ें :WhatsApp Tips: व्हाट्सऐप पर कैसे भेजें HD फोटो ताकि खराब न हो क्वालिटी, जानिए क्या हैं 3 स्टेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget