एक्सप्लोरर

Telegram New Features: Telegram में आए कई नए फीचर्स, WhatsApp पर आपको नहीं मिलेंगी ऐसी सुविधाएं

Telegram Features: टेलीग्राम ने नए अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. इन्हें देखकर बड़ी संख्या में लोग कह रहे हैं कि इन फीचर्स को व्हाट्सऐप को भी ऐप में जोड़ना चाहिए. जानते हैं क्या हैं वो फीचर्स.

Telegram New Features: इस साल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. व्हाट्सऐप की पॉलिसी की वजह से बहुत बड़ी संख्या में इस ऐप ने इस साल नए यूजर्स जोड़े. अब कंपनी रेस में खुद को बनाए रखने के लिए लगातार कई बदलाव और नए फीचर्स भी जोड़ रही है. इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स हैं जो व्हाट्सऐप पर आपको नहीं मिलते हैं. हाल ही में कंपनी ने अपडेट के साथ ऐप में कई और नए फीचर्स जोड़े हैं. इन्हें देखकर बड़ी संख्या में लोग कह रहे हैं कि इन फीचर्स को व्हाट्सऐप को भी अपने ऐप में जोड़ना चाहिए. आइए जानते हैं क्या हैं वो फीचर्स.

1. ग्रुप पर कंटेंट को शेयर करने से रोकने का विकल्प

अपने नए अपडेट में टेलीग्राम ने यूजर्स को यह कमाल का फीचर दिया है. इसके तहत ग्रुप एडमिन या चैनल पर अपने कंटेंट को बाहर शेयर करने से रोक सकता है. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद ग्रुप में शामिल कोई भी शख्स वहां मौजूद स्क्रीनशॉट, इमेज और अन्य मीडिया फाइल्स को आगे किसी को फॉरवर्ड नहीं कर सकेगा.

2. डेट के हिसाब से मैसेज डिलीट

कंपनी ने अपडेट में इस नए फीचर को भी जोड़ा है. इसके तहत आप डेट के हिसाब से टेलीग्राम मैसेज को डिलीट कर सकते हैं. यह व्यक्तिगत चैट के लिए है और इसके जरिए आप आसानी से डेट चुनकर चैट हिस्ट्री हटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Airtel vs Jio vs Vi: इन प्लान्स में मिल रही हैं Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar जैसी सुविधाएं

3. लैपटॉप और कंप्यूटर पर चुटकियों में कनेक्ट

कंपनी का यह नया फीचर भी यूजर्स को पसंद आ रहा है. इसके तहत अब आप टेलीग्राम को कुछ सेकेंड में ही लैपटॉप और कंप्यूटर पर चला सकते हैं. इसके लिए आपको बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. इसके अलावा आप किसी डिवाइस पर 1 हफ्ते से 6 महीने तक एक्टिव नहीं रहेंगे तो अपने आप ये लॉगआउट हो जाएगा.

4. पब्लिक ग्रुप में चैनल के रूप में पोस्ट करने का विकल्प

अब आप पब्लिक ग्रुप में एक चैनल के रूप में आसानी से पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आपको कॉल के जरिए लॉगिन करने का विकल्प भी मिलेगा. इसमें आपको वेरिफिकेशन कोड के रूप में अपने कॉलिंग नंबर के लास्ट के कुछ डिजिट का इस्तेमाल करना होगा.

5. पहले के फीचर्स भी कमाल के

ऊपर हमने आपको लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताया है, लेकिन इन नए अपडेट्स से पहले टेलीग्राम पर पहले से भी कई ऐसे फीचर हैं जिनकी जरूरत व्हाट्सऐप पर महसूस होती है. इन खास फीचर्स में लाइव स्ट्रीम, स्क्रीन शेयरिंग, अनलिमिटेड वॉयस चैट और ऑटो डिलीटिंग मैसेज आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Feature: इस नए फीचर पर काम कर रहा है व्हाट्सऐप, जानिए क्या होगा इससे यूजर्स को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget