एक्सप्लोरर

Google Chrome में आया कमाल का अपडेट, सेट कर पाएंगे Face-id या फिंगरप्रिंट लॉक, ऐसे होगा ऑन 

गूगल क्रोम पर एक कमाल का अपडेट आया है. अब आप क्रोम पर फिंगरप्रिंट लॉक लगा पाएंगे. ये फीचर इनकॉग्निटो मोड के लिए जारी किया गया है. 

आज हमें कुछ भी सर्च करना हो तो हम सबसे पहले सर्च इंजन गूगल पर जाते हैं. लगभग हमारे सभी सवालों का जवाब गूगल पर उपलब्ध है. अगर आप  मोबाइल फोन पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल खूब करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, गूगल क्रोम ने इनकॉग्निटो मॉड के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर जारी किया है. यानी जब आप इनकॉग्निटो मोड से बाहर आएंगे तो दोबारा इसमें जाने के लिए आपको फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी. एक तरह से ये फीचर आपके ब्राउज़िंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा. 

गूगल क्रोम ने ये फीचर इनकॉग्निटो मोड के लिए जारी किया है जो सिर्फ एंड्राइड फोन और टेबलेट यूजर्स के लिए है. एक बार जब आप इस फीचर को ऑन कर देंगे तो ब्राउज़र से बाहर आते ही इस पर फिंगरप्रिंट लॉक लग जाएगा और आपके अलावा कोई भी व्यक्ति इसे खोल नहीं पाएगा. ब्राउज़र पर दोबारा जाने के लिए आपको फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी. सरल भाषा में आप ऐसे समझिए, जिस तरह वॉट्सऐप में फिंगरप्रिंट लॉक काम करता है ठीक उसी तरह अब गूगल क्रोम के इनकॉग्निटो मोड पर भी ये काम करेगा. 

मोबाइल में ऐसे ऑन करें ये फीचर

गूगल क्रोम को अपडेट करने के बाद सबसे पहले आप इनकॉग्निटो मोड में जाएं. अब यहां टॉप राइट कॉर्नर में क्लिक करके सेटिंग के अंदर जाएं और प्राइवेसी और सिक्योरिटी में जाएं. यहां आपको 'अनेबल लॉक इनकॉग्निटो टैब' का विकल्प मिलेगा. इसे ऑन कर दें और फिर जब आप अगली बार इनकॉग्निटो मोड में प्रवेश करेंगे तो आपको फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी. सिक्योरिटी के तौर पर आप फिंगरप्रिंट, फेस आईडी, पैटर्न या पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्यों इनकॉग्निटो मोड का किया जाता है यूज

दरअसल, इनकॉग्निटो मोड का यूज इसलिए किया जाता है ताकि जो भी काम हम सर्च इंजन पर कर रहे हैं वह हिस्ट्री के तौर पर सेव न हो. इससे ये फायदा होता है कि जब कोई दूसरा सिस्टम को एक्सेस करता है तो वो ये नहीं देख पाता कि इससे पहले सर्च इंजन पर क्या सर्च किया गया है या देखा गया है. इनकॉग्निटो मोड को सेफ ब्राउज़िंग का तरीका भी कई लोग मानते हैं.

यह भी पढ़ें; Coco-Cola ला रहा अपना स्मार्टफोन, टीजर आया सामने, इस मोबाइल की तरह हो सकते हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget