एक्सप्लोरर

लाखों एंड्रॉयड यूजर्स पर बहुत बड़ा खतरा, गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स के साथ आ गया डिलीट न होने वाला मालवेयर

NoVoice Malware: गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड करीब 50 ऐप्स में NoVoice Malware पाया गया है. एक बार इंस्टॉल होने के बाद इसे डिलीट नहीं किया जा सकता. इससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इंस्टॉल होने पर यह मैलवेयर फैक्ट्री रीसेट के बाद भी नहीं हटता।

NoVoice Malware: अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. भले ही गूगल संभावित खतरों को देखते हुए साइडलोडिंग न करने की सलाह देती है, लेकिन उसका खुद का प्ले स्टोर भी पूरी तरह सेफ नहीं है. हाल ही में गूगल प्ले स्टोर एक NoVoice नाम का एक नया एंड्रॉयड मालवेयर पाया गया है, जिससे गूगल की सिक्योरिटी पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. प्ले स्टोर पर लिस्टेड करीब 50 ऐप्स में NoVoice Malware पाया गया है. आइए जानते हैं कि यह मालवेयर कितना खतरनाक है और इससे कितने यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है. 

NoVoice Malware से लाखों यूजर्स पर खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NoVoice Malware को जिन ऐप्स में पाया गया है, वो 23 लाख से अधिक बार डाउनलोड हो गई है. यानी अभी लगभग 23 लाख डिवाइसेस पर इस मालवेयर से खतरा है. McAfee के रिसर्चर ने इस मालवेयर के ऑपरेशन का पता लगाया और पाया कि यह गेम्स, इमेज गैलरी और सिस्टम क्लीनर्स जैसी ऐप्स में छिपा हुआ था. ये ऐप्स पॉपुलर और ज्यादा डाउनलोड होने वाली होती हैं. इनमें यह मालवेयर छिपा हुआ था और जैसे ही कोई इन्हें इंस्टॉल करता, यह ऐप के साथ ही उस डिवाइस में इंस्टॉल हो जाता. 

यह मालवेयर कितना खतरनाक?

NoVoice Malware के खतरनाक होने के अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह डिवाइस की रूट एक्सेस पाने की कोशिश करता है. यह एंड्रॉयड की पुरानी खामियों का फायदा उठाकर ऐसा करता है. यह मालवेयर इतना स्मार्ट है कि मौका मिलते ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करता है. एक बार डिवाइस में इंस्टॉल होने के बाद यह ऐप्स से भी जानकारी चुरा सकता है और यूजर की जानकारी के बिना भी उसके डिवाइस में ऐप इंस्टॉल या डिलीट भी कर सकता है. 

डिलीट करना है मुश्किल 

एक बार इंस्टॉल होने के बाद NoVoice Malware को डिलीट करना बहुत मुश्किल है. यह सिस्टम पर अपने साथ रिकवरी स्क्रिप्ट्स को भी इंस्टॉल कर लेता है. इसका मतलब है कि अगर यूजर अपने डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट भी कर लें तो भी यह पीछा नहीं छोड़ता. हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह नए एंड्रॉयड डिवाइसेस के आगे बेअसर है. यह केवल एंड्रॉयड की पुरानी खामियों का फायदा उठा सकता है. इसके साथ गूगल ने इन ऐप्स को ब्लॉक भी कर दिया है, जिससे इन्हें अब डाउनलोड नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें-

सावधान! चाइनीज ऐप्स डाउनलोड के इतने सारे खतरे, FBI ने जारी की अलर्ट वार्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
मां थीं एक्टिंग के खिलाफ, फिर 'कटप्पा' बन जीता सबका दिल, बॉलीवुड में भी छाए सत्यराज
मां थीं एक्टिंग के खिलाफ, फिर 'कटप्पा' बन जीता दिल, बॉलीवुड में भी छाए सत्यराज
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
How To Make Kunafa At Home: घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
Embed widget