एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2a Plus हुआ लॉन्च, OnePlus के इस फोन से होगी सबसे तगड़ी टक्कर

Nothing Phone: नथिंग ने भारत में एक शानदार फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Nothing Phone 2a Plus है. इस फोन की टक्कर वनप्लस के इस नए फोन से होने वाली है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

Nothing Phone 2a Plus Price in India: नथिंग ने भारत में अपना एक नया और कमाल का फोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Nothing Phone 2a Plus है, जिसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इस फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस फोन में कंपनी ने दो वेरिएंट्स पेश किए हैं.

नए नथिंग फोन की कीमत और ऑफर्स

  • इसका पहला वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है.
  • इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 7 अगस्त से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को पहली सेल के दौरान सिर्फ 24,999 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

इस नथिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो Full HD+ रेजॉल्यूशन, 2412×1084 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7350 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC4 GPU का इस्तेमा किया जाता है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर रन करता है, जो 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल की सिक्योरिटी पैच के साथ आता है.

रियर कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50MP के Samsung GN9 sensor और OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 50MP के Samsung JN1 sensor और अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इस फोन के जरिए यूज़र्स 30fps की 4K Video Recording कर सकते हैं.

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से पर 50MP का Samsung JN1 sensor दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम आ सकता है.

बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 50W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Dual SIM, 5G, 4G LTE, WiFi 6, Bluetooth 5.3, GPS, NFC समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स: इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP54 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर और Glyph Lights की सुविधा दी गई है.

OnePlus Nord 4 5G से होगी टक्कर

नथिंग के इस नए फोन की सबसे तगड़ी टक्कर वनप्लस के एक नए फोन से होगी, जिसे वनप्लस ने हाल ही में लॉन्च किया है. आपको बता दें कि नथिंग के सीईओ कार्ल पीई ही वनप्लस कंपनी के फाउंडर मेंबर्स में से एक थे. अब कार्ल पीई की कंपनी नथिंग का नया फोन Nothing Phone 2a Plus वनप्लस के एक नए फोन OnePlus Nord 4 5G को टक्कर देने के लिए तैयार है. वनप्लस के इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

Realme Narzo 70 Pro 5G: अचानक बेहद सस्ता हो गया रियलमी फोन, नई कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये होगा OpenAI का पहला डिवाइस! बिना स्क्रीन के भी हो जाएंगे सारे काम
ये होगा OpenAI का पहला डिवाइस! बिना स्क्रीन के भी हो जाएंगे सारे काम
Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?
Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget