एक्सप्लोरर

बजट स्मार्टफोन की रेंज में मिल रहा ये प्रीमियम फोन, कैमरा-रैम और बैटरी सब जानदार

नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप कम कीमत में नथिंग फोन 1 को अपना बना सकते हैं. इस फोन पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया जा रहा है.

Nothing Phone 1: नए साल पर अगर आप अपने लिए एक बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि आप बजट स्मार्टफोन की कीमत पर एक प्रीमियम मोबाइल फोन घर ला सकते हैं. जी हां, पढ़कर शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये बात सच है. आप बजट रेंज के अंदर एक शानदार प्रीमियम फोन, जिसमें अच्छी बैटरी, शानदार कैमरा, नया डिजाइन है, उसे घर ला सकते हैं. हम जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वो है नथिंग फोन वन (Nothing Phone 1).

वैसे बाजार में नथिंग फोन वन की कीमत 38,000 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसे बिक्री के लिए 31% डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. ये कीमत इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की है. इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन पर कई अन्य ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है.

ये है खास ऑफर

नथिंग फोन 1 को अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करके घर लाते हैं तो आप 1,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है जिसके तहत आप 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. यदि आपको सभी ऑफर का लाभ मिलता है तो आप स्मार्टफोन को मात्र 4,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. हालांकि ये तभी संभव है जब आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलेगा. अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ नहीं मिलता तो फिर फोन की कीमत उस हिसाब से बढ़ जाएगी. माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर का लाभ अधिकतम 10,000 रुपये ही मिलेगा. इस तरह आप इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. यानी आप बजट रेंज के अंदर एक शानदार स्मार्टफोन घर ला सकते हैं.

नथिंग फोन वन की स्पेसिफिकेशन

नथिंग फोन 1 में ग्राहकों को 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इस मोबाइल फोन में 4500 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये मोबाइल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 778+ SoC द्वारा संचालित है. नथिंग फोन वन 3 स्टोरेज ऑप्शन 8/128GB, 8256GB और 12/256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में मिलता है.

कैमरा की बात करें तो नथिंग फोन 1 के रियर साइड पर आपको डुएल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर और दूसरा 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 सेंसर है. वही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. नथिंग फोन वन में कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड सपोर्ट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट हर 2 महीने में देगी. 

इन स्मार्टफोन पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

नथिंग फोन वन के अलावा आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से इंफिनिक्स हॉट 20 प्ले, मोटरोला g62 5जी, एप्पल आईफोन 14, रेडमी 10, विवो T1 44W  आदि स्मार्टफोन को भी सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं. इन स्मार्टफोन के एमआरपी पर आप 2 से 3,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. वही, आप सैमसंग गैलेक्सी F13 स्मार्टफोन को 23% की छूट के बाद 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढे़ं:

Discord पर अपनी गेम एक्टिविटी को सार्वजनिक होने से बचाएं, आज ही यह सेटिंग कर लें ऑन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget