नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Oppo Find X10 सीरीज जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इस बार कंपनी कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा बदलाव कर सकती है. साथ ही नए ColorOS 17 सॉफ्टवेयर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है.

- भारत में 22 अक्टूबर को दस्तक, ₹1,28,990 कीमत संभावित.
Oppo अपनी नई फ्लैगशिप Find X10 सीरीज को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस सीरीज में कंपनी का खास फोकस कैमरा टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस पर रहने वाला है. खास बात यह है कि नए फोन के साथ कंपनी का लेटेस्ट ColorOS 17 सॉफ्टवेयर भी देखने को मिल सकता है. वहीं सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Find X10 Pro Max में तीन 200MP कैमरे दिए जाने की चर्चा है. तो आइए जानते हैं कि Oppo Find X10 सीरीज कब लॉन्च होगी और इसमे क्या खास होगा.
भारत में कब लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज?
Oppo ने पुष्टि की है कि Find X10 सीरीज को कुछ ग्लोबल मार्केट में 21 अक्टूबर को पेश किया जाएगा. यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. कई दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज भारत में 22 अक्टूबर को दस्तक दे सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी भारतीय लॉन्च की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है. सीरीज के Pro Max मॉडल को भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर 1,28,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. यह कीमत आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है.
Oppo Find X10 सीरीज में क्या खास होगा?
Oppo का कहना है कि ColorOS 17 को फोन के हार्डवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार किया गया है. इससे फोन पर एक साथ कई काम करने और लंबे समय तक 4K वीडियो रिकॉर्ड करने पर भी उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रह सकती है. नया सॉफ्टवेयर Oppo के स्मार्टफोन को IoT डिवाइस और कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स से जोड़ना भी आसान बनाएगा.
यह भी पढ़ें - बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं तीन 200MP कैमरे
Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच की LTPO OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की पुष्टि कंपनी कर चुकी है. कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा तीनों रियर कैमरों से 8K Log वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
8,000mAh बैटरी के साथ आएगा Pro Max मॉडल
फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है. धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, फिलहाल Oppo ने भारत में फोन की कीमत, सभी वेरिएंट और उपलब्धता की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है.
यह भी पढ़ें - बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?






















