एक्सप्लोरर

लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Notepad का करते हैं इस्तेमाल तो ये नया अपडेट जरूर जान लें...अब आसान हो जाएगा काम करना

माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने नोटपैड में आने वाले एक लेटेस्ट फीचर के बारे में जानकारी ट्वीट कर दी है. जानिए ये नया अपडेट क्या रहने वाला है.

Notepad: चार कर्मचारियों का कोई छोटा ऑफिस हो या हजारों कर्मचारियों से भरा बड़ा दफ्तर, हर जगह लैपटॉप और डेस्कटॉप में काम किया जाता है. ऑफिस हो या घर, लैपटॉप और डेक्सटॉप में जिस एक ऐप का इस्तेमाल खूब किया जाता है वो है नोटपैड (Notepad). कोई जरूरी अपडेट हो, बिलिंग का काम हो या किसी को कोई महत्वपूर्ण नोटिस देना हो, नोटपैड का इस्तेमाल खूब किया जाता है. केवल व्यवसायिक तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है बल्कि निजी काम और पढ़ाई-लिखाई के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी नोटपैड का इस्तेमाल ऑफिस में खूब करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, इसमें जल्द एक नया अपडेट आने वाला है जो आपको काम करने में और सहूलियत देगा.

 नोटपैड में आने वाले इस अपडेट के बारे में जानकारी कंपनी ने नहीं दी है बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने गलती से विंडो 11 के नोटपैड में आने वाले फीचर अपडेट के बारे एक ट्वीट किया था. जैसे ही कर्मचारी ने ट्वीट किया तो ये तुरंत वायरल हो गया और अलग-अलग न्यूज़ वेबसाइट ने समय रहते इसे पकड़ लिया. कर्मचारी जब तक ट्वीट को हटाता तब तक लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट ले लिए थे और अभी ये इंटरनेट पर छाया हुआ है.

अब नोटपैड में मिलेगी ये सुविधा

नए अपडेट में अब लोगों को नोटपैड में 'टैब' की सुविधा मिलेगी. जिस तरह वेब ब्राउज़र पर जब आप लॉग-इन करते हैं और अलग-अलग टैब ओपन कर पाते हैं ठीक उसी तरह नोटपैड में भी आप अलग-अलग टैब एक समय पर खोल पाएंगे. यानी आप एक ही समय पर कई टैब पर काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको बार-बार नोटपैड को खोलने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप पर 'टैब' टॉप पर अरेंज होंगे और कई फाइल्स सिंगल विंडो में ओपन होंगी. 


लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Notepad का करते हैं इस्तेमाल तो ये नया अपडेट जरूर जान लें...अब आसान हो जाएगा काम करना

विंडोज सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है. माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में एक अपडेट के साथ कंपनी इसे लांच कर सकती है. ऊपर तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि उसमें कॉन्फिडेंशियल रिमार्क लिखा गया है. यानी ये अभी डेवलपिंग स्टेज में है और कंपनी के अलावा सभी के लिए गुप्त है. 

पहले भी की थी टेस्टिंग

बता दें, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 में भी नोटपैड ऐप में  'टैब' की टेस्टिंग शुरू की थी. उस समय कम्पनी ने इस फीचर को टैब की बजाय सेट्स का नाम दिया था लेकिन फिर इसे कैंसिल कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: सर्दी में बार-बार गर्म हो रहा है फोन... तो थोड़ा संभलकर! कहीं आपका बैंक अकाउंट ना हो जाए खाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget