एक्सप्लोरर

सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल

अगर आपके कंप्यूटर में कई विंडो खुली हैं तो हर बार माउस से दूसरी विंडो चुनने की जरूरत नहीं होती है.

कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते समय कीबोर्ड को नॉर्मली लोग सिर्फ टाइपिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में आज के समय में वायर्ड से लेकर वायरलेस कीबोर्ड मौजूद हैं जो लोगों के बहुत काम आते हैं. लेकिन आज भी ज्यादातर लोगों को इससे किए जाने वाले कई काम के बारे में नहीं पता है. जी हां, दरअसल, आप कीबोर्ड से सिर्फ टाइपिंग नहीं बल्कि कई सारे काम भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

कॉपी-पेस्ट से कहीं ज्यादा काम

दरअसल, कीबोर्ड से टेक्स्ट कॉपी और पेस्ट करना तो लगभग हर यूजर जानता है. इसके लिए Ctrl+C से कॉपी और Ctrl+V से पेस्ट किया जाता है. वहीं, Ctrl+X से किसी टेक्स्ट या फाइल को कट किया जाता है. अगर गलती से कोई काम हो जाए तो Ctrl+Z दबाकर उसे Undo किया जाता है जबकि Ctrl+Y से दोबारा Redo किया जा सकता है.

बिना माउस के ऐप्स के बीच करें स्विच

इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर में कई विंडो खुली हैं तो हर बार माउस से दूसरी विंडो चुनने की जरूरत नहीं होती है. आप अपने कीबोर्ड में Alt+Tab दबाकर खुली हुई विंडोज के बीच तेजी से स्विच कर सकते हैं. ये फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब आप एक साथ ब्राउजर, Word और दूसरी ऐप्स पर काम कर रहे होते हैं.

स्क्रीनशॉट लेने का आसान तरीका

इसके अलावा आप कीबोर्ड की मदद से स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं. Windows कंप्यूटर पर PrtScn बटन पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने में मदद करता है. वहीं, Windows+Shift+S दबाकर स्क्रीन के किसी खास हिस्से को सिलेक्ट करके उसका स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. इससे जरूरी जानकारी को तुरंत सेव या शेयर करना आसान हो जाता है.

फाइल और फोल्डर जल्दी खोलें

कीबोर्ड से फाइल और फोल्डर मैनेज करना भी काफी आसान हो जाता है. Windows+E दबाने पर File Explorer खुल जाता है. वहीं किसी फाइल को चुनने के बाद F2 दबाकर उसका नाम भी आसानी से बदला जा सकता है. Delete से फाइल को Recycle Bin में भेजा जाता है.

यह भी पढ़ें: Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी

ब्राउजर चलाने में भी मददगार

इतना ही नहीं, वेब ब्राउजिंग के दौरान कीबोर्ड कई काम आसान कर देता है. Ctrl+T से नया टैब स्क्रीन पर खुल जाता है वहीं, अगर आपको मौजूदा टैब बंद करना है तो आप Ctrl+W दबा कर बंद कर सकते हैं. इसके अलावा कोई टैब गलती से बंद हो गया है तो आप Ctrl+Shift+T को दबाकर टैब को दोबारा ओपन कर सकते हैं. साथ ही किसी वेबसाइट को तुरंत सर्च करने के लिए Ctrl+L दबाकर सीधे एड्रेस बार भी आप आसानी से पहुंच सकते हैं.

कंप्यूटर लॉक करने का भी तरीका

अगर आपको कुछ समय के लिए कंप्यूटर से दूर जाना है तो माउस से लॉक करने के बजाय Windows+L दबा सकते हैं. इससे कंप्यूटर तुरंत लॉक हो जाता है और आपकी गैरमौजूदगी में कोई दूसरा व्यक्ति स्क्रीन पर मौजूद जानकारी नहीं देख सकता है.

यह भी पढ़ें:

बच्चों की हर ऑनलाइन एक्टिविटी पर रख सकेंगे नजर! फोन ऑन करें ये सेटिंग्स

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget