एक्सप्लोरर

मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

AI की बढ़ती मांग का असर अब स्मार्टफोन बाजार पर भी दिखने लगा है. मेमोरी चिप की कमी और बढ़ती कीमतों से फोन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. जानिए इस गिरावट की बड़ी वजहें और इसका क्या असर पड़ेगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बढ़ती कीमतों के कारण उपभोक्ता अब पुराने फोन अधिक चला रहे.

स्मार्टफोन बाजार में इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है. जहां एक तरफ AI टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इसका असर आम लोगों के हाथ में मौजूद स्मार्टफोन तक पहुंचने लगा है. मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में कमी ने मोबाइल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसका असर अब फोन की कीमतों, कंपनियों की नई योजना और बाजार में उपलब्ध डिवाइस की संख्या पर भी दिखाई दे रहा है. एक रिपोर्ट के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान दुनियाभर में स्मार्टफोन शिपमेंट में 15 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है. 

शिपमेंट में गिरावट की वजह क्या है?

स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतें और उनकी कमी है. AI टेक्नोलॉजी के लिए डेटा सेंटर बनाने का काम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मेमोरी चिप की मांग बढ़ गई है. ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों को जरूरत के मुताबिक कंपोनेंट नहीं मिल पा रहे हैं और फोन बनाने की लागत भी बढ़ रही है. इस वजह से कंपनियां प्रोडक्शन कम कर रही हैं और स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रही हैं. वहीं महंगे फोन खरीदने से बचने के लिए यूजर्स अपने पुराने डिवाइस ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बाजार में नए स्मार्टफोन की मांग और शिपमेंट दोनों पर असर पड़ रहा है. 
 
किन कंपनियों के शिपमेंट में आई सबसे ज्यादा गिरावट?

इस गिरावट का असर अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड पर भी देखने को मिला है. Oppo और Vivo के शिपमेंट में सालाना आधार पर ज्यादा की कमी दर्ज की गई. वहीं Xiaomi के शिपमेंट में गिरावट और ज्याद रही है. Xiaomi की बाजार हिस्सेदारी घटकर 10 पर्सेंट पर आ गई. कंपनी ने कम कीमत वाले स्मार्टफोन और कुछ विदेशी बाजारों में अपनी हिस्सेदारी को लेकर ज्यादा सतर्क रुख अपनाया, जिससे बढ़ती लागत के बीच मुनाफे पर ज्यादा दबाव न पड़े. ऐसे में अब कंपनियां सिर्फ ज्यादा फोन बेचने की जगह अपने कारोबार को मुनाफे के हिसाब से बैलेंस करने पर भी जोर दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें - नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास

स्मार्टफोन बाजार में इन दो ब्रांड ने बनाई अपनी पकड़ 
 
स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती के बाद भी Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रांड अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. Samsung को अपने फोल्डेबल फोन की मांग और मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए कंपोनेंट आसानी से उपलब्ध होने का फायदा मिला है. वहीं Apple के कारोबार पर नए iPhone मॉडल की लॉन्चिंग और उनकी बाजार में उपलब्धता का असर पड़ा है. इस बार नई सीरीज में बेस मॉडल शामिल नहीं होने के कारण लॉन्च के शुरुआती दौर में फोन की सप्लाई पिछले साल के मुकाबले सीमित रही, हालांकि मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और सप्लाई से जुड़ी समस्याओं का असर इन कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है. 

महंगे फोन से बदला यूजर्स का खरीदारी का तरीका
 
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने से यूजर्स नया फोन खरीदने की जगह अपने पुराने डिवाइस को लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ लोग कम खर्च में फोन खरीदने के लिए रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का ऑप्शन भी चुन रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget