क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
France में एक सुपरमार्केट में रखे कई Fridge हैकर्स ने हैक कर लिए और उनका टेंपरेचर एकदम बढ़ा दिया जिससे कई Fride में शार्ट सर्किट होकर आग लगई है. कैसे आप अपने घर के फ्रिज को ऐसे अटैक से बचा सकते हैं?

- फ्रांस में सैकड़ों कनेक्टेड फ्रिज साइबर हमले से खराब हुए।
- हैकर्स ने कमजोर सॉफ्टवेयर का फायदा उठाकर फ्रिज खराब किए।
- ऐसे साइबर हमले जान, संपत्ति और अर्थव्यवस्था पर खतरा।
- सुरक्षा हेतु सॉफ्टवेयर अपडेट करें, मजबूत पासवर्ड रखें।
क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फ्रिज को आप अपने खाने-पीने की चीजों को सेफ रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह कभी आपका दुश्मन बन सकता है. आज की Digital दुनिया में Technology जितनी Smart होती जा रही है इससे होने वाले खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में फ्रांस में एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं. वहां के सैकड़ों सुपरमार्केट्स में अचानक से लगे हुए कनेक्टेड फ्रिज और फ्रीजर का तापमान अपने आप बढ़ने लगा.
कुछ ही घंटों में Temperature 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे अंदर रखा सारा कीमती सामान खराब हो गया और कई जगहों पर तो शॉर्ट सर्किट की वजह से आग तक लग गई. बता दें यह महज एक हादसा नहीं था बल्कि एक खतरनाक Cyber Attack था जिसे Hackers ने अंजाम दिया था. क्या आपके घर में रखा Fridge भी हो सकता है Hack? जान लें कैसे रख सकते हैं अपने Fridge को इस खतरे से बचा के.
कैसे हो सकता है फ्रिज Hack?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि भला कोई Computer या Internet से जुड़ा हैकर किसी Fridge को कैसे Control कर सकता है. तो आपको बता दें आज के समय में बड़े-बड़े Supermarkets में Fridge आते हैं वे Internet और Central Division Control Panel से जुड़े होते हैं. इन्हें सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए Remotely Manage किया जाता है जिससे Temperature और Cooling पर नजर रखी जा सके.
लेकिन दिक्कत तब आती है जब इन डिवाइसेज़ में पुराने Software या पुराने Firmware का इस्तेमाल किया जा रहा हो. फ्रांस वाले मामले में भी शुरुआती जांच में यही सामने आया कि Hackers ने इन्हीं कमियों का फायदा उठाकर सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में सेंध लगाई. उन्होंने रिमोटली डिफ्रास्ट मोड्स को बदलकर कूलिंग की जगह हीटिंग चालू कर दी. यानी कि जब कोई डिवाइस इंटरनेट से जुड़ती है तो अगर उसकी Security मजबूत न हो तो कोई भी उसे बाहर बैठकर आसानी से Hack कर सकता है.

कितना बड़ा खतरा है यह?
इस तरह के Cyber Attacks का असर सिर्फ एक Machine के खराब भर तक का नहीं है. बल्कि यह लोगों की जिंदगी और अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत बड़ा खतरा बन जाता है. सोचिए जब Fridge को Hack करके उसका Temperature बढ़ाया गया तब वहां कोई खड़ा होता और Fridge ब्लास्ट होता तो इसमें जान जाने का भी खतरा था.
अगर किसी के घर में रखा हुआ Fridge इस तरह Hack किया गया तो घर के तमाम लोग खतरे की चपेट में आ सकते हैं. इसके अलावा अगर मार्केट में रखे Fridges पर सीधा अटैक किया तो लाखों-करोड़ों का नुकसान हो सकता है. इस खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?
स्मार्ट Fridge को Safe रखने के तरीके
अब सवाल यह उठता है कि इस Digital खतरे से खुद को कैसे बचाया जाए. सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि अगर आप कोई भी Smart अप्लायंसेज या Connect डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं. तो उसके Software और Firmware को हमेशा Update रखें. इसके लिए कंपनियां टाइम-टू-टाइम पर सिक्योरिटी पैच जारी करती हैं जो इन कमजोरियों को ठीक करते हैं.
इसके अलावा अपने होम Wi-Fi का पासवर्ड मजबूत रखें और Guest Network को अलग रखें जिससे कोई बाहरी व्यक्ति आपके Local Network को Hack न कर सके. अगर आपके Fridge या किसी दूसरे Smart Gadget में Remote Access है. तो जब आप इस्तेमाल न कर रहे हों तो उसे बंद रखें और Two-Factor Authentication का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप इन डिजिटल खतरों से खुद को Safe रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!





















