एक्सप्लोरर

24 अगस्त से बदलेंगे SIM कार्ड के नियम, जानें कितने नंबर रख सकेंगे आप

24 अगस्त 2026 से SIM कार्ड को लेकर नए नियम लागू होंगे. एक व्यक्ति के नाम पर तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन रखने पर कार्रवाई हो सकती है.

अगर आप भी अपने नाम पर कई सारे मोबाइल नंबर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार के दूरसंचार विभाग यानी DoT ने SIM कार्ड को लेकर नए नियम लागू करने का फैसला लिया है, जो 24 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हो जाएंगे. DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक सर्कुलर जारी करके निर्देश दिया है कि वे उन ग्राहकों की पहचान करें, जिनके नाम पर पहले से ही तय सीमा जितने मोबाइल कनेक्शन मौजूद हैं. ऐसे ग्राहकों को साफ बता दिया जाएगा कि वे अब अपने नाम पर कोई नया मोबाइल नंबर नहीं ले सकते. यह कदम फर्जी सिम कार्ड और धोखाधड़ी को रोकने के मकसद से लाया गया है, ताकि किसी एक व्यक्ति के नाम पर जरूरत से ज्यादा सिम कार्ड जारी न हों. 

कितने सिम कार्ड रख सकते हैं आप

मौजूदा नियमों के अनुसार, भारत में किसी भी व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों और सर्विस एरिया को मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 9 मोबाइल कनेक्शन हो सकते हैं. हालांकि कुछ खास इलाकों में यह सीमा इससे भी कम रखी गई है. जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में रहने वाले लोग अपने नाम पर अधिकतम 6 मोबाइल कनेक्शन ही रख सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म यानी CAF भरते समय यह भी बताना जरूरी है कि उनके नाम पर पहले से कौन-कौन से मोबाइल कनेक्शन मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ेंः Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

नई व्यवस्था में सबसे पहले सिस्टम पोस्ट-फैक्टो आधार पर काम करेगा, यानी टेलीकॉम कंपनियां नया कनेक्शन जुड़ने के बाद उसकी जांच करेंगी. अगर किसी दिन तय सीमा से ज्यादा कोई कनेक्शन एक्टिवेट हो जाता है, तो उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा. हालांकि सरकार ने कंपनियों को यह भी कहा है कि वे जल्द से जल्द रियल-टाइम सिस्टम की तरफ बढ़ें, ताकि ज्यादा सिम कार्ड की पहचान कनेक्शन जुड़ते ही हो सके. इस नए सिस्टम में ग्राहकों की फोटो का भी इस्तेमाल किया जाएगा. DoT 23 अगस्त से DIP पर उन ग्राहकों की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा, जो पहले से ही अधिकतम सीमा तक पहुंच चुके हैं. टेलीकॉम कंपनियों को रोजाना ये तस्वीरें डाउनलोड करनी होंगी और इनकी मदद से ऐसे ग्राहकों की पहचान करनी होगी, जो सीमा से ज्यादा कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे हों. 

यह भी पढ़ेंः सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
Advertisement

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget