एक्सप्लोरर

अब अश्लील तस्वीरें खुद-ब-खुद हो जाएंगी ब्लर! जानिये क्या है Google Messages का नया सेफ्टी अपडेट

Google Messages में नया Sensitive Content Warning फीचर अब आपत्तिजनक तस्वीरों को खुद-ब-खुद ब्लर करेगा, जिससे बच्चों और किशोरों को अश्लील कंटेंट से सुरक्षित रखा जा सकेगा.

Google Messages Blur Feature: Google अब अपने मैसेजिंग ऐप Google Messages में एक नया फीचर लॉन्च कर रहा है, जिसे सेंसेटिव कॉन्टेंट वार्निंग कहा जा रहा है. इस फीचर की मदद से अगर कोई आपत्तिजनक या अश्लील तस्वीर भेजी जाती है, तो उसे अपने आप धुंधला (Blur) कर दिया जाएगा.

बच्चों के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू

इस नए फीचर को खासतौर पर बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए यह फीचर अपने आप ऑन रहेगा. वहीं 18 साल से ऊपर के यूजर्स चाहें तो इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं.

Google ने नाबालिगों को दो हिस्सों में बांटा है  

1. सुपरवाइज्ड यूजर (जिनके अकाउंट पैरेंट्स कंट्रोल करते हैं)- इनमें से फीचर को बंद नहीं किया जा सकता. पैरेंट्स Family Link ऐप से इसे कंट्रोल कर सकते हैं. 
2. अनसुपरवाइज्ड टीन (13 से 17 साल के किशोर जिनका अकाउंट खुद उनके पास है)- ये यूजर चाहें तो इसे अपनी Google Account सेटिंग्स से बंद कर सकते हैं.

कैसे काम करता है यह फीचर?

यह फीचर दो तरीकों से काम करता है

1. अगर कोई अश्लील तस्वीर रिसीव होती है तो तस्वीर अपने आप धुंधली हो जाएगी. जिससे यूजर के पास यह ऑप्शन होगा कि तस्वीर को देखने से पहले ही डिलीट कर दें. या फिर इस तरह की तस्वीर भेजने वाले को ब्लॉक कर दे.
   
इतना ही नहीं इस नए फीचर के तहत अगर यूजर चाहे तो ब्लर तस्वीर देख भी सकते हैं. अगर देखने के बाद पछताएं, तो 'Remove preview' टैप करके दोबारा उसे धुंधला भी कर सकते हैं.

2. अगर आप कोई तस्वीर भेजने या फॉरवर्ड करने जा रहे हैं: अगर तस्वीर में न्यूडिटी होती है, तो सिस्टम आपको पहले चेतावनी देगा. सिस्टम ये बताएगा कि ऐसे कंटेंट भेजना रिस्की हो सकता है और आपसे परमीशन मांगेगा.

प्राइवेसी की पूरी सुरक्षा

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह सारा प्रोसेस फोन के अंदर ही होता है. यानी आपकी तस्वीरें या निजी डाटा Google के सर्वर पर नहीं भेजे जाते. यह Android के SafetyCore सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जो तब ही एक्टिव होता है जब कोई ऐप (जैसे Google Messages) इसकी अनुमति लेता है.

रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह फीचर सिर्फ तस्वीरों पर काम करता है, वीडियो पर नहीं. अगर आपको यह फीचर अभी नहीं दिख रहा, तो घबराइए मत. यह फिलहाल सिर्फ कुछ डिवाइसों के बीटा वर्जन पर शुरू किया गया है और जल्दी ही सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget