एक्सप्लोरर

Telegram पर आया नया फीचर अपडेट, अब WhatsApp चैट्स को आसानी से करें इंपोर्ट

अगर आप नई व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से व्हाट्सऐप छोड़कर किसी दूसरे मैसिजिंग ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन आपको अपनी पुरानी व्हाट्सऐप चैट और डेटा के खोन के डर है तो अब टेलीग्राम आपके लिए नया माइग्रेशन टूल लेकर आया है जिससे आप व्हाट्सऐप से अपनी चैट आसानी से टेलीग्राम पर इंपोर्ट कर सकते हैं.

WhatsApp का सिक्योरिटी अपडेट आने की खबर के बाद से ही बहुत सारे लोगों ने व्हाट्सऐप से किनारा कर लिया है. अब लोग WhatsApp छोड़कर Signal और टेलीग्राम जैसी एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग सिर्फ इसलिए व्हाट्सऐप नहीं छोड़ पा रहे क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी चैट्स और डेटा का बैकअप नहीं मिल पाएगा. अगर आप भी इसी वजह से टेलीग्राम यूज नहीं कर पा रहे हैं तो अब टेलीग्राम ने इसके लिए एक अपडेट जारी किया है. Telegram ने iOS पर ये अपडेट जारी किया है.

आपको बता दें नए अपडेट के बाद अब यूजर्स को WhatsApp और दूसरी ऐप्स  से आसानी से चैट इंपोर्ट कर पाएंगे. इसके लिए आपको टेलीग्राम का माइग्रेशन टूल इस्तेमाल करना होगा. इस टूल की जानकारी Telegram 7.4 अपडेट में दी गई है. अभी सिर्फ लिमिटेड यूजर्स के लिए ही ये अपडेट जारी किया गया है.

हलांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि टेलीग्राम के नए अपडेट 7.4.1 में भी माइग्रेशन टूल मौजूद है जिससे वॉट्सऐप चैट को टेलीग्राम में इंपोर्ट किया जा सकता है. अब नए अपडेट के बाद WhatsApp के दूसरे यूजर्स भी टेलीग्राम से जुड़ जाएंगे. कंपनी का मानना है कि इससे टेलीग्राम के यूजर्स काफी बढ़ेंगे.

इस फीचर से उन लोगों को फायदा होगा, जो वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के बाद वॉट्सऐप छोड़ना चाहते है. iOS पर टेलीग्राम के वर्जन 7.4 में माइग्रेशन टूल का जिक्र किया गया है.

कैसे काम करेगा माइग्रेट फीचर

1- आप जिस वॉट्सऐप चैट को माइग्रेट करना चाहते है उसे राइट से लेफ्ट में स्वाइप करें.

2- यहां आपको मोर ऑप्शन में जाना होगा. अब आपको दिए गए एक्सपोर्ट चैट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

3- अब एक पॉप-अप के जरिए आपसे पूछा जाएगा कि आप चैट को अटैचमेंट के साथ या अटैचमेंट के बिना एक्सपोर्ट करना चाहते है.

4- इसे आप टेलीग्राम में iOS शेयर शीट से इंपोर्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको टेलीग्राम सेलेक्ट करना होगा.

5- अब आपको कॉंटेक्ट या ग्रुप को सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा. अब आप जिस चैट को माइग्रेट करना चाहते है. कॉन्टेक्ट चैट में आपका मैसेज हिस्ट्री सिंक हो जाएगा.

6- अगर आप किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो टेलीग्राम के नीचे फ्लैग में एक मैसेज आएगा. जिसमें इंपोर्टेड लिखा होगा.

7- ये पर्सनल कॉन्टेक्ट और ग्रुप दोनों के लिए काम करता है. इंपोर्टे किए गए चैट में ओरिजनल टाइम स्टैम्प और इंपोर्टेड लिखा होगा.

आपको बता दें टेलीग्राम ने अभी सिर्फ iOS अपडेट नोट में इसका जिक्र किया है. इसके अलावा नए माइग्रेशन टूल का कहीं ऑफिशियल ज़िक्र नहीं किया है. एंड्रायड फोन के लिए ये टूल कब आएगा अभी इसकी जानकारी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू
iPhone 18 लॉन्च कुंडली की 5 बातें हुईं सच, Touch ID से Boycott तक चौंकाने वाले संकेत

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget