एक्सप्लोरर

हॉस्पिटल हो या परीक्षा सेंटर नहीं ले जाना होगा आधार कार्ड, QR कोड से चु‍टकियों में कन्‍फर्म होगी पहचान, जान लें नए Aadhaar App के 6 फायदे

New Aadhaar App Benefits: नए आधार ऐप से पहचान सत्यापन अब और आसान होगा. हॉस्पिटल, परीक्षा सेंटर और दुकानों में QR कोड स्कैन से वेरिफिकेशन हो सकेगा. आइए इस ऐप के 6 बड़े फायदे हम आपको बताते हैं.

New Aadhaar App Benefits: भारत सरकार की ओर से एक नया आधार ऐप लाया गया है जो नागरिकों के लिए पहचान सत्यापन को बेहद आसान बना देगा. अब आपको न आधार कार्ड की कॉपी ले जानी पड़ेगी, न फिंगरप्रिंट देना होगा. सिर्फ एक मोबाइल और QR कोड स्कैन करना ही काफी होगा.

दरअसल,UIDAI और सरकार की ओर से बनाया गया यह नया डिजिटल आधार ऐप भारत को डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह ऐप आपकी पहचान को कुछ सेकेंड में सत्यापित कर सकता है, ठीक वैसे ही जैसे UPI से पेमेंट होता है.

ऐप का नाम और इसकी तकनीक
नए ऐप का ऑफिशियल नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यह mAadhaar ऐप का अपडेटेड वर्जन हो सकता है. इस ऐप की Technique काफी आसान है. मोबाइल में ऐप खोलो, QR कोड स्कैन करो और पहचान वेरिफाई हो जाएगा. UIDAI का यह कदम फर्जी आधार इस्तेमाल के मामलों को रोकने में भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि आपकी निजी जानकारी भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी.

कैसे काम करेगा ये ऐप?
अब आपको कहीं भी पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी. मान लीजिए आप किसी हॉस्पिटल, बैंक या परीक्षा सेंटर जा रहे हैं. वहां पर सिर्फ आपको एक QR कोड स्कैन करना होगा, और तुरंत आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी. इस प्रक्रिया में आपको अपनी आधार कॉपी साथ रखने या किसी को देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे आपकी गोपनीयता बनी रहेगी और डेटा का गलत इस्तेमाल नहीं होगा.

नए Aadhaar App के 6 बड़े फायदे


1. फोटो कॉपी की जरूरत खत्म
अब होटल, बैंक, दुकान या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.

2. QR कोड से फास्ट वेरिफिकेशन
सिर्फ QR कोड स्कैन करने से पहचान सत्यापित हो जाएगी, जो कि तेज, सुरक्षित और सरल है.

3. फिंगरप्रिंट/आईरिस की जरूरत नहीं
इस ऐप में आपको न फिंगरप्रिंट देना है और न ही आईरिस स्कैन कराना है. वेरिफिकेशन पूरी तरह डिजिटल होगा.

4. फर्जीवाड़े से सुरक्षा
आधार कार्ड की फोटो कॉपी से कोई गलत फायदा नहीं उठा पाएगा, जिससे पहचान की सुरक्षा बनी रहेगी.

5. निजी जानकारी की गोपनीयता
अब अपनी आधार कॉपी शेयर करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. आपकी सारी जानकारी ऐप में सुरक्षित रहेगी.

6. डिजिटल इंडिया को बढ़ावा
स्मार्टफोन से वेरिफिकेशन करने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग इस सुविधा का उपयोग आसानी से कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: iPhone हो जाएगा अमीरों का सपना! अमेरिका में 40% तक बढ़ सकते हैं दाम, ट्रंप की टैरिफ नीति बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget