एक्सप्लोरर

Netflix का बड़ा धमाका! अब फ्री में देख पाएंगे मूवी और वेब सीरीज, जानिए कब लॉन्च होगी सर्विस

Netflix Free Subscription: नेटफ्लिक्स जल्द ही एशिया और यूरोप के मार्केट्स में फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर सकता है. इस मॉडल में यूजर्स को कॉन्टैंट के बीच में ऐड्स देखने होंगे.

Netflix Free Subscription; अगर आप नेटफ्लिक्स (Netflix) यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स जल्द ही फ्री में कॉन्टेंट दिखाना शुरू कर सकती है. इसके पीछे वजह है कि नेटफ्लिक्स ऑडियंस को अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कॉन्टेंट लाइब्रेरी का फ्री एक्सेस देकर अपना यूजर बेस बढ़ाना चाहता है. नेटफ्लिक्स इसके लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करेगा. 

कहां लॉन्च हो सकता है फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल 

फ्री सब्सक्रिप्शन वाले मॉडल को एशिया और यूरोप के मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है. फ्री सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कॉन्टैंट के बीच में ऐड्स यानी विज्ञापन भी देखने होंगे. यह फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल ऐड-सपोर्ट पर ही बेस्ड ही होगा. एडवर्टाइजर्स का कहना है कि यह प्लान नेटफ्लिक्स की व्यूअरशिप को तेजी से बढ़ाने वाला है. इससे कंपनी का ऐड-रेवेन्यू ज्यादा होने वाला है. 

कब किया जा सकता है लॉन्च

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अपने खुद के एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को डेवलप कर रहा है, जिसे साल 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने इसको लेकर हाल ही में जानकारी दी थी कि यूजर उसके ऐड सपोर्टेड टियर से जुड़ रहे हैं और नेटफ्लिक्स के ग्लेबल एक्टिव यूजर्स की संख्या बढ़कर 4 करोड़ हो गई है. एक साल पहले यह संख्या सिर्फ 50 लाख ही थी. 

नेटफ्लिक्स ने अभी तक फ्री सब्सक्रिप्शन ऐड सपोर्टेड प्लान के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में इंडियन यूजर्स इससे जुड़ेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स पहले से ही भारत में काफी कम कीमत में अपने प्लान दे रहा है. भारत में एक मोबाइल फोन यूजर के लिए नेटफ्लिक्स प्लान की कीमत सिर्फ 149 रुपये है. वहीं अगर आप प्रीमियम मंथली सब्सक्रिप्शन की बात करें तो ये 649 रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

किसी भी सेलिब्रिटी से घंटो-घंटो करें बात! Google Gemini ला रहा जबरदस्त फीचर, जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget