एक्सप्लोरर

Netflix का बड़ा प्लान, अब शॉर्ट वीडियो से देगा Instagram और YouTube को टक्कर, जानें कब होगा ये फीचर लॉन्च

Netflix अब शॉर्ट वीडियो फीचर के जरिए Instagram और YouTube को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स को एक ही ऐप में मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलेगा.

अब तक जब भी बात शॉर्ट वीडियो की होती है, तो आपके जहन में सबसे पहले Instagram Reels और YouTube Shorts का नाम आता होगा. लेकिन अब इसी रेस में एक और बड़ा खिलाड़ी उतरने वाला है. दरअसल Netflix भी अब शॉर्ट वीडियो की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी में है. जी हां, वही Netflix जिस पर हम वेब सीरीज और फिल्में देखते हैं.

Netflix अपने मोबाइल ऐप में एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह वर्टिकल फॉर्मेट में शॉर्ट वीडियो देखने को मिलेंगी. खास बात ये है कि ये वीडियो यूजर की पसंद के मुताबिक होंगी, मतलब हर किसी को अलग-अलग और पसंदीदा कंटेंट मिलेगा.

क्या है Netflix का नया प्लान?

Netflix अब एक ऐसा मोबाइल-ओनली वीडियो फीड लाने जा रहा है जो बिलकुल Reels और Shorts जैसा होगा. इसमें यूजर एक वीडियो खत्म होते ही अगले वीडियो पर स्वाइप कर सकेगा, वीडियो पसंद आए तो सेव भी कर सकता है और चाहें तो दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकता है.

Netflix का कहना है कि ये वीडियो रैंडम नहीं होंगी बल्कि 'आज के टॉप पिक्स फॉर यू' सेक्शन से चुनी जाएंगी, जिससे यूजर को वही कंटेंट दिखेगा जो उनकी पसंद के अनुसार हो.

YouTube और Instagram को मिलेगी टक्कर?

इसमें कोई शक नहीं कि Instagram और YouTube आज शॉर्ट वीडियो के सबसे बड़े प्लैटफॉर्म हैं. लेकिन Netflix अब अपने मोबाइल यूजर्स को ऐप से बाहर जाने से रोकना चाहता है. इसी वजह से कंपनी ने ये शॉर्ट वीडियो फीचर लाने की ठानी है ताकि लोग सिर्फ फिल्में और सीरीज ही नहीं, बल्कि मजेदार छोटे वीडियो भी एक ही ऐप में देख सकें.

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल Netflix इस फीचर को अमेरिका में टेस्ट कर रहा है और जल्द ही इसे वहां के यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है. हालांकि, भारतीय यूजर्स को थोड़ी इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि भारत में ये फीचर कब आएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

क्यों है ये Netflix के लिए गेमचेंजर?

शॉर्ट वीडियो आज के समय में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कंटेंट बन चुके हैं. लोग घंटों Instagram और YouTube पर रील्स और शॉर्ट्स देखते रहते हैं. ऐसे में Netflix अगर इसी तर्ज पर एक स्मार्ट, पर्सनलाइज्ड वीडियो फीड लेकर आता है, तो न केवल यूजर्स ऐप पर ज्यादा वक्त बिताएंगे, बल्कि Netflix की पकड़ मोबाइल यूजर्स के बीच और मजबूत हो जाएगी.

Netflix का ये नया प्लान साफ दिखाता है कि कंपनी अब सिर्फ ओटीटी की दुनिया तक सीमित नहीं रहना चाहती. Instagram और YouTube जैसे दिग्गजों को टक्कर देने के लिए Netflix अब तैयार है और अगर ये फीचर हिट होता है, तो वाकई सोशल मीडिया की दुनिया में Netflix एक नया तूफान ला सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget