एक्सप्लोरर

NASA Artemis 1 Mission : नासा एकबार फ‍िर इंसान को भेजना चाहता है चंद्रमा पर

NASA एक बार फिर से इंसान को चांद पर भेजने की तैयारी में है. इस मिशन के लिए नासा अबतक का सबसे पावरफुल रॉकेट तैयार कर चुकी है, लेकिन इसमें कुछ कमी की वजह से अप्रैल में परीक्षण पूरा नहीं हो पाया.

NASA Artemis 1 Mission : दुनियाभर में प्रसिद्ध अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) एकबार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी में है. इंसान को दोबारा चंद्रमा पर भेजने के लिए नासा ने आर्टेमिस मिशन तैयार किया है. इस मिशन के लिए नासा ने अबतक के सबसे पावरफुल रॉकेट को तैयार किया है. इस दमदार रॉकेट का नाम स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट है. अप्रैल में नासा ने इस रॉकेट को टेस्ट करने के लिए वेट ड्रेस रिहर्सल की प्रक्रिया से गुजारा था. टेस्ट में कुछ तकनीकी खामियां सामने आई, जबकि मिशन को लॉन्‍च करने के लिए इस रॉकेट का टेस्ट को पूरा करना जरूरी है. अब ऐसे में नासा खामियों को ठीक कर एक बार फ‍िर से इस मिशन के लिए यह रिहर्सल दोहराने जा रही है.    

जानकारी के अनुसार, वेट ड्रेस रिहर्सल टेस्ट नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में किया जा रहा है. इस टेस्ट को शुरू करने से पहले मिशन टीम ने लॉन्च कंट्रोल सेंटर में अपने स्टेशनों की जांच की. अब करीब 45 घंटे बाद यानी कल दोपहर 12.10 बजे रॉकेट को परखा जाएगा. वेट ड्रेस रिहर्सल वह प्रक्रिया है, यह देखा जा रहा है कि रॉकेट अपने मिशन पर लॉन्‍च होने के लिए तैयार है या नहीं.

कैसे होगा वेट ड्रेस रिहर्सल टेस्ट

बताया जाता है कि इस टेस्ट के दौरान मिशन की टीमें ‘ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट' और स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) की कोर स्टेज को पावर देती है. इंजनों को उस लेवल तक परखा जाता है कि वो जलें नहीं. इसके अतिरिक्त अगर मौसम इसमें बाधा नहीं डालता, तो बाकी पूरी टेस्टिंग भी होती है.

नासा आ‍र्टेमिस मिशन की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करेगा

अगर आप इस प्रक्रिया को देखना चाहते हैं, तो 39B नाम के लॉन्‍च पैड से नासा आ‍र्टेमिस मिशन के रॉकेट और स्‍पेसक्राफ्ट की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग भी करेगा. आज से ही लाइव कमेंट्री भी पेश की जा रही है. लॉन्च पैड पर सिर्फ प्रोपलेंट लोडिंग के दौरान कुछ हलचल दिखाई दे सकती है.

एपल के एंप्लॉयज ने यूनियन बनाने के लिए दी वोट, अब वेतन, वर्किंग ऑवर व अन्य मामलो पर कंपनी से सीधे कर सकेंगे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget