एक्सप्लोरर

घड़ी की तरह आप हाथ में पहन सकते हैं Motorola का नया स्मार्टफोन, वीडियो देख सभी हैरान 

Motorola's Rollable Phone: मोटोरोला ने एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन दिखाया है जिसे देखकर सभी हैरान हैं. दरअसल, इसे आप घड़ी की तरह पहन सकते हैं और टेबल पर एक स्टैंड की भांति रख भी सकते हैं.

Motorola's Bendable Phone: स्मार्टफोन मार्केट में दिन प्रतिदिन नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है और मोबाइल कंपनियां भविष्य में इसकी डिमांड को देखकर अभी से इसपर काम करने लगी हैं. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसे आप घड़ी की तरह अपने कलाई में पहन सकते हैं और ये एक तरह से C शेप के आकार में आपके हाथ में फिट हो जाता है. बेंडेबल स्मार्टफोन का वीडियो टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर शेयर किया है. 

फोन के पीछे लगा है फैब्रिक

मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं. इसमें आपको 6.9 इंच की पंच होल डायगोनल डिस्प्ले मिलेगी. स्मार्टफोन में थिक बेजेल्स दिख रहे हैं. मोबाइल फोन के बैक साइड में फैब्रिक मटेरियल लगा हुआ है जिसकी मदद से इसकी ग्रिप अच्छी हो जाती है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मेटल कफ के चुंबकीय लिंक के माध्यम से पहना जा सकता है. 

इस स्मार्टफोन की जो सबसे खास बात है वो है इसका एडाप्टिव यूजर इंटरफेस. इसकी मदद से स्क्रीन मोबाइल को टेबल पर बेंड कर के रखने से अपने आप ऊपर हो जाती है और ऐप्स भी अपने आप ऊपर दिखाई देने लगते हैं. यानि स्क्रीन तब 4.6 इंच की बन जाती है. इस रोलेबल फोन में MotoAI का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप वॉलपेपर को कस्टमाइज कर सकते हैं. 

फिलहाल ये जानकारी सामने नही है की कंपनी इसमें बैटरी को कैसे प्लेस करेगी और क्या टेक्नोलॉजी इसमें यूज की जाएगी. साथ ही मोबाइल के वेट और कैमरा को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. 

ध्यान दें, ये एक कॉन्सेप्ट फोन है. ये स्मार्टफोन बाजार में कब आएगा या आएगा भी या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है.इससे पहले भी मोटोरोला 2016 में इस तरह का फोन पेश कर चुका है.

यह भी पढें:

अलग-अलग देशों से बनकर आते हैं iPhone 15 के पार्ट्स, यहां जानिए कहां बनती है बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget