एक्सप्लोरर

बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

अगर आपको भी घर से बाहर निकलते ही लैपटॉप की बैटरी खत्म होने का डर रहता है. तो लैपटाॅप बदलने का वक्त आ गया है बाजार में ऐसे धांसू लैपटॉप आ चुके हैं जो एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन बिना रुके चलते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अब नए लैपटॉप लंबी बैटरी लाइफ के साथ आ रहे हैं।
  • मैकबुक एयर, डेल एक्सपीएस 20 घंटे तक चलते हैं।
  • एचपी ऑम्निबुक, लेनोवो योगा भी दमदार बैटरी बैकअप देते हैं।
  • आसुस वीवोबुक और अन्य में फास्ट टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घर से बाहर निकलते वक्त लैपटॉप से ज्यादा उसके चार्जर की फिक्र करते हैं. तो यह खबर आपके बड़े काम की है. अक्सर Train में सफर करते समय, किसी Cafe में बैठकर काम करते हुए या ऑनलाइन लंबी क्लासेज के दौरान लैपटॉप की बैटरी एकदम डाउन हो जाती है. ऐसे में जरूरी काम तो अटकता ही है साथ में मूड भी खराब हो जाता है. 

कई बार तो जरूरी ऑनलाइन मीटिंग के बीच में ही सिस्टम बंद हो जाता है और फिर दोबारा से उतनी ही मेहनत करनी पड़ जाती है. लेकिन अब नए जमाने के स्मार्ट और कम बिजली खर्च करने वाले प्रोसेसर से लैस लैपटॉप अब सिर्फ तीन-चार घंटे नहीं बल्कि पूरे दिन आराम से चलते हैं. अगर आप भी बार-बार चार्जर लगाने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह पांच लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं.

Macbook Air और Dell XPS

जब भी लंबी बैटरी लाइफ की बात आती है तो Apple का Macbook Air सबसे पहले दिमाग में आता है. Apple  के सिलिकॉन चिप वाले इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सुबह एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस पर लगातार 15 से 18 घंटे तक काम कर सकते हैं. यह लैपटॉप न तो जल्दी गर्म होता है और न ही भारी काम के दौरान बैटरी को तेजी से गिरने देता है. 

वहीं अगर आप Windows लैपटॉप चलाना पसंद करते हैं तो नया Dell XPS 13 आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है. नए स्नैपड्रैगन एक्स एलीट प्रोसेसर के साथ आने वाला यह मॉडल बैटरी के मामले में Macbook को भी कड़ी टक्कर देता है और नार्मल काम में 20 घंटे के आसपास का बैकअप निकाल लेता है. वजन में बेहद हल्का होने की वजह से इसे बैग में रखकर कहीं भी ले जाना आसान है. 


बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

HP Omnibook X 14 और Lenovo Yoga Slim 7x

इन दोनों के अलावा HP Omnibook X 14 भी आज के दौर के लंबे ऑफिस वर्क को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें दी गई दमदार बैटरी एक बार चार्ज होने पर करीब 18 से 20 घंटे तक का साथ निभाती है. अगर आपके काम में दिनभर दर्जनों ब्राउजर टैब्स खोलना, फाइलें तैयार करना और लंबी वीडियो कॉलिंग शामिल है, तब भी यह लैपटॉप शाम तक आसानी से टिकेगा. 

वहीं Lenovo Yoga Slim 7x भी बेहतरीन ओलेड डिस्प्ले और तगड़ी बैटरी के लिए लोग खूब खरीद रहे हैं. आमतौर पर चमकदार स्क्रीन वाले लैपटॉप बैटरी जल्दी खर्च करते हैं. लेकिन Lenovo ने इसमें कमाल का पावर मैनेजमेंट दिया है. आप इस पर दफ्तर का काम निपटाने के साथ-साथ घंटों फिल्में भी देख सकते हैं. एक बार चार्ज करने के बाद यह पूरे दिन चलेगा. 


बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

यह भी पढ़ें: अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!

Asus Vivobook S 15 

इस लिस्ट में आखिरी दमदार Asus Vivobook S 15 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. जिन्हें बड़ी स्क्रीन के साथ लंबी बैटरी लाइफ चाहिए. इसमें 70Whr की बड़ी बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 16 से 18 घंटे तक आराम से चल जाती है. स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह मॉडल काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. इन पांचों लैपटॉप की एक और सबसे बड़ी खूबी इनका फास्ट चार्जिंग और टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट है. 

यानी अब आपको अपने बैग में वो पुराने जमाने का भारी-भरकम और मोटे तार वाला चार्जर ढोने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अगर कभी सफर के दौरान बैटरी कम हो भी जाए तो सिर्फ 30 से 40 मिनट चार्ज करने पर यह लैपटॉप फिर से कई घंटों तक काम करने लगते हैं. अगर आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो इनमें से कोई भी मॉडल आपके लिए बढ़िया डील साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: अभी से बना लें धनतेरस का बजट, इन इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदना फायदे का सौदा

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget