एक्सप्लोरर

अलग-अलग देशों से बनकर आते हैं iPhone 15 के पार्ट्स, यहां जानिए कहां बनती है बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले

iPhone 15: एप्पल ने सितंबर में iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किये गए हैं जिसमें सबसे टॉप एंड मॉडल iPhone 15 Pro Max है.

एप्पल ने iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च की थी. इस सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किये गए हैं जिसमे iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है. टॉप मॉडल में आपको एक्शन बटन का सपोर्ट मिलता है. इस बार 15 सीरीज टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आई है जो डिवाइस को एंड्रॉइड चार्जर से भी चार्ज कर सकती है. खैर आज इस लेख में हम आपको ये बताने वाले हैं कि भारत में बन रहे iPhone 15 के पार्ट्स कहां बनते हैं. यानि बैटरी, डिस्प्ले, मॉडेम, चिप आदि को कौन बनाता है और ये कहां से आते हैं. iPhone 15 एक ग्लोबल प्रोडक्ट है जिसके पार्ट्स दुनिया के अलग-अलग देशों में बनाए जाते हैं. पार्ट्स बनने के बाद इनकी असेम्बलिंग एक जगह की जाती है जहां से एक iPhone बनकर बिकने के लिए तैयार होता है.

इस बार एप्पल के iPhone 15 और 15 Plus का प्रोडक्शन भारत में भी हो रहा है. हालांकि इनके पार्ट्स बाहर से मंगाए जा रहे हैं.

कहां बनती है बैटरी, डिस्प्ले और चिप 

iPhone 15 में इस बार कंपनी ने a16 बायोनिक चिप दी है जिसे डिजाइन अमेरिका में एप्पल और मैन्युफैक्चर ताइवान की ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी करती है. इसी तरह iPhone 15 में लगने वाले OLED डिस्प्ले को सैमसंग और LG साउथ कोरिया से सप्लाई करते हैं. कैमरा माड्यूल की बात करें तो ये जापान में सोनी और साउथ कोरिया में LG Innotek के द्वारा बनाए जाते हैं. iPhone 15 की बैटरी Sunwoda Electronic जो कि चीन की कंपनी है उसके द्वारा बनाए जाते हैं, साथ ही हांगकांग में ATL द्वारा तैयार किए जाते हैं.

एप्पल के iPhone 15 की मेमोरी चिप अलग-अलग देशों से आती है. इसका निर्माण सैमसंग, साउथ कोरिया में  SK Hynix, अमेरिका में माइक्रोन टेक्नोलॉजी और जापान में तोशीबा द्वारा किया जाता है. मॉडेम की बात करें तो इसे US में क्वालकॉम डिजाइन करता है और साउथ कोरिया में सैमसंग के द्वारा इसे मैन्युफैक्चर किया जाता है. इसी तरह iPhone 15 में लगने वाली वायरलेस कोइल को चीन की Luxshare Precision इंडस्ट्री द्वारा बनाया जाता है. यानि कुल मिलकर एप्पल का iPhone 15 एक ग्लोबल प्रॉडक्स्ट है जिसके पार्ट्स दुनिया के कोने-कोने से एक जगह आते हैं.

यह भी पढ़ें:

27 अक्टूबर से शुरू होगा इंडियन मोबाइल कांग्रेस इवेंट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, डिटेल जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget