एक्सप्लोरर

मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा इस टेस्ट में नहीं हो सका पास, कीमत है 89,999 रुपये, ऐसे सामाने आई ये बात

स्मार्टफोन (Motorola Razr 40 Ultra) में 6.69-इंच 1080p LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट है. कवर स्क्रीन 3.6 इंच की है.

इस साल मई में लॉन्च स्मार्टफोन Motorola Razr 40 Ultra को लेकर एक अपडेट है. यह स्मार्टफोन एक टेस्ट में असफल रहा है. जेरीरिगएवरीथिंग यूट्यूब चैनल के जैक नेल्सन ने एक ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में पाया गया है कि नया मोटो रेज़र 40 अल्ट्रा दूसरे फोल्डेबल फोन जितना मजबूत नहीं है. जबकि मोटोरोला फोन टिकाऊ और क्रेडिबल होने के लिए जाना जाता है. इस टेस्ट से यह सामने आया कि टिकाउपन के मामले में कस्टमर मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा को तवज्जो नहीं दे सकते.

ऐसा पहली बार हुआ जब...

खबर के मुताबिक, ट्रायल के दौरान नेल्सन ने रेज़र 40 अल्ट्रा (Motorola Razr 40 Ultra) की कवर स्क्रीन पर बढ़ती मात्रा में दबाव डाला, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस से बना है. दबाव डालने पर कवर स्क्रीन टूटने लगी और ज्यादा दबाव डालने पर वह टूट भी गई. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ जब किसी फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन बेंड टेस्ट में टूट गई. पिछले टेस्ट में, दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन की कवर स्क्रीन सिर्फ क्रैक हुई हैं, वे टूटी नहीं हैं.

डिस्प्ले के पीछे कोई भी सपोर्ट नहीं

टेस्ट के दौरान स्क्रीन टूटने के कारणों पर जब गौर किया गया तो देखा गया है कि तय क्षमता से ज्यादा दबाव पड़ने पर ग्लास को सेफ रखने के लिए डिस्प्ले के पीछे कोई भी सपोर्ट नहीं है. कांच सीधे दबाव के संपर्क में है, और इसे टूटने या बिखरने से रोकने के लिए कुछ भी नहीं है. जैक नेल्सन के इस टेस्ट के बाद अब तक मोटोरोला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. मोटो रेज़र 40 सीरीज़ में दो मॉडल- मोटोरोला रेज़र 40 और हाई-एंड रेज़र 40 अल्ट्रा हैं.

89,999 रुपये है कीमत

मोटो रेज़र 40 अल्ट्रा की कीमत (8GB+245GB स्टोरेज) 89,999 रुपये है. अमेजन पर इसकी नेक्स्ट सेल 23 जुलाई को होनी है. इस स्मार्टफोन (Motorola Razr 40 Ultra) में 6.69-इंच 1080p LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट है. कवर स्क्रीन 3.6 इंच की है. स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक 12MP मुख्य सेंसर और दूसरा 13MP अल्ट्रावाइड है. सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है. इसमें 3,800mAh की बैटरी है.

यह भी पढ़ें

स्टाइलिश इयरबड्स 1500 रुपये से कम बजट में है उपलब्ध, देखें मॉडल और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?
Android फोन में Antivirus जरूरी या सिर्फ पैसे की बर्बादी? जानें सबकुछ
Android फोन में Antivirus जरूरी या सिर्फ पैसे की बर्बादी? जानें सबकुछ

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget