एक्सप्लोरर

50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ बजट रेंज में लॉन्च होगा मोटोरोला स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत

Moto G24: मोटोरोला का एक नया बजट स्मार्टफोन कुछ हफ्ते बाद लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई है.

Motorola: मोटोरोला ने पिछले कुछ सालों में बहुत सारे बजट रेंज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इस साल यानी 2024 में भी कंपनी ने Moto G34 5G को बजट रेंज में लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 10,999 रुपये में शुरू होती है. अब कंपनी अपने बजट रेंज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Moto G24 होगा. इस फोन के बारे में चर्चाएं तो काफी पहले चल रही है, लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से फोन की कीमत भी लीक हो गई है.

सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन और तमाम टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने वाले टिप्स्टर सुधांशु मे मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन की कीमत और कुछ मुख्य स्पेशिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी है. आइए आपको मोटोरोला के आने वाले इस नए बजट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.56 इंच की आईपीएल एलसीडी एचडी प्लस स्क्रीन दी जा सकती है. इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है. फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Helio G85 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके साथ यूजर्स को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है. इस फोन को रन कराने के लिए Android 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका पहला कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आ सकता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है.

फोन की संभावित कीमत

अब इस फोन की लीक कीमत पर गौर करते हैं. टिप्स्टर के मुताबिक इस फोन का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 169 यूरो यानी लगभग 15,000 रुपये का हो सकता है. हालांकि, भारत में इस फोन की कीमत का पता नहीं चला है, लेकिन कंपनी ने Moto G34 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, ऐसे में Moto G24 की कीमत इससे भी कम यानी 9-10 हजार रुपये के करीब हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Deepfake टेक्नोलॉजी के शिकार बने सचिन, रश्मिका मंदाना के बाद तेंदुलकर का नकली वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget