एक्सप्लोरर

Moto G 5G Plus स्मार्टफोन से उठा पर्दा, फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहद ही खास है यह फोन

नए Moto G 5G Plus में पंच-होल डिस्प्ले और हैवी बैटरी दी गई है. यह मिड रेंज सेगमेंट में आया है जहां इस समय कई ब्रांड्स मौजूद हैं.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G 5G Plus से पर्दा उठाते हुए यूरोप में लॉन्च कर दिया है.इस फोन में पंच-होल डिस्प्ले और हैवी बैटरी दी गई है. यह मिड रेंज सेगमेंट में आया है जहां इस  समय कई ब्रांड्स मौजूद हैं. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में.

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

नए Moto G 5G Plus में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जोकि रेट 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 765 5G प्रोसेसर दिया है. यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.पावर के लिए इसमें 20 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं.

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड  सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 16+8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

कीमत 

नए Moto G 5G Plus में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके 4 GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €349 (करीब 29,500 रुपये) और 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत €399 (करीब 33,730 रुपये) है. अब भारत में यह कब तक लॉन्च होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है.

Vivo V19 से असली मुकाबला 

Moto G 5G Plus का सीधा मुकाबला Vivo V19 से है. कीमत की बात करें तो V19 के  8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपये है. यह फोन Piano Black और Mystic silver कलर ऑप्शन में मिलेगा. नए V19 में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है. डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलरफुल है.परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोटोग्राफी के लिए इसके 48MP + 8MP + 2MP+2MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 32MP+ 8MP के कैमरे दिए  हैं. इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जोकि 33W  फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है.

यह भी पढ़ें 

300 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना डबल डाटा का लाभ लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget