एक्सप्लोरर

Moto Edge 50 भारत में हुआ लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले और AI Features वाले फोन पर मिलेगा ₹2000 का डिस्काउंट

Moto Edge 50: मोटोरोला ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को कर्व्ड डिस्प्ले, शानदार कैमरा सेटअप, और एआई फीचर्स भी मिलते हैं. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

Motorola Phone: मोटोरोला ने पिछले कुछ वक्त से भारत में बहुत सारे अच्छे और शानदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इस क्रम में कंपनी ने एक और नए स्मार्टफोन का नाम जोड़ दिया है, जिसका नाम Moto Edge 50 है.

इस फोन को अब आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को कोला ग्रे, जंगल ग्रीन और पेंटन पीच फज़ कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है.

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन

इस फोन को कंपनी ने एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो 8GB RAM और 256GB वेरिएंट के साथ आता है. इस फोन की कीमत 27,999 रुपये है. इस फोन को फ्लिपकार्ट और मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर्स पर 8 अगस्त से बेचा जाएगा.

अगर आप इस फोन को Axis bank, IDFC bank credit cards से खरीदेंगे तो आपको 2000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए यूज़र्स को 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल जाएगी. 

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

प्रोसेसर: इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Accelerated Edition चिपसेट का इस्तेमाल किया है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड MyUX ओएस पर रन करता है. इसमें 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल तक के सिक्योरिटी पैच का दावा किया गया है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में 50MP Sony LYT-700C सेंसर दिया गया है. फोन का दूसरा कैमरा 13MP के अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 10MP के टेलीफोटो लेंस के साथ आता है, जो 30x तक डिजिटल ज़ूम करने की सुविधा प्रदान करता है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में 32MP का एक सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया गया है.

बैटरी: यह फोन 5000mAh की बैटरी, 68W की Turbo Power फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलैस चार्जिंग के साथ आता है.

कनेक्टिविटी: Dual SIM, 5G, 4G LTE, WiFi 6, Bluetooth 5.2, GPS समेत कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68 रेटिंग, Moto AI समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Redeem Codes Today: 2 अगस्त 2024 के एक्टिव रिडीम कोड्स, जिनसे फ्री मिलेंगे ये गेमिंग आइटम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget