एक्सप्लोरर

7,499 की कीमत पर Moto E7 Power भारत में लॉन्च, Redmi के इस फोन से होगा मुकाबला

अगर आप एक शानदार बजट फोन खरीदना चाहते हैं तो मोटोरोला का Moto E7 Power स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोन में डुअल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 7,499 रुपये है.

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने बजट फोन Moto E7 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है. Moto E7 Power को लेकर कुछ जानकारी पहले ही लीक हो चुकी थी. इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन को दमदार बनाने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इससे पहले मोटोरोला ने 2020 में Moto E7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. अब नए स्मार्टफोन Moto E7 Power का मुकाबला मार्केट में मौजूद Redmi 9i,Realme C15 और Redmi 9A जैसे बजटफोन से होगा, आइये जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में.

Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन्स- Moto E7 Power को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला फोन हैं और दूसरा मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. फोन में 6.5 इंच की HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है, 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ. फोन मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 4GB तक LPDDR4X रैम और 64GB तक स्टोरेज मिलेगी. कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. वहीं फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Moto E7 Power का कैमरा- बात करें Moto E7 Power के कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है आपको 13MP का मेन लेंस मिलेगा, जिसका अपर्चर f/2.0 है. दूसरा लेंस 2MP का मैक्रो सेंसर है. फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. इसके अलाव पोट्रेट, पैनोरमा, फेस ब्यूटी जैसे मोड्स भी दिए गए हैं. Moto E7 Power की कीमत- इस फोन की कीमत की बात करें तो है 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला फोन आपको 7,499 रुपये में पड़ेगा. वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ दूसरा मॉडल आपको 8,299 रुपये में पड़ेगा. आपको कोरल रेड और तैहिटी ब्लू कलर में ये फोन मिलेगा.

Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन्स- Moto E7 Power का मुकाबला Redmi 9A जैसे स्मार्टफोन से है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. Redmi 9A में 6.53 इंच एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में ये फोन मिलेगा. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, सेल्फी के लिए फोन के 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इस फोन की कीमत 7,499 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget