एक्सप्लोरर

सबसे कमजोर Password की लिस्ट हुई जारी, अगर आप भी रखते हैं ये पासवर्ड तो तुरंत करें चेंज, बड़े नुकसान का खतरा

हाल ही में सबसे कमजोर पासवर्ड की एक लिस्ट सामने आई है. इसमें पता चला है कि अभी भी करोड़ों लोग 12345 जैसे कमजोर पासवर्ड यूज कर रहे हैं. ऐसे पासवर्ड से डेटा चोरी का खतरा रहता है.

साइबर सिक्योरिटी को लेकर हुए एक हालिया स्टडी में सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट सामने आई है. KnownHost की इस स्टडी में पता चला है कि अभी भी करोड़ों की संख्या में लोग कमजोर और आसानी से अंदाजा लगाए जा सकने वाले पासवर्ड रख रहे हैं. इस वजह से डेटा चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. अगर आप भी आसान पासवर्ड यूज कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. हैकर्स के लिए इन पासवर्ड का पता लगाना चुटकियों का खेल है और आपको इससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

ये हैं सबसे आसान पासवर्ड

123456- डेटा चोरी की 5,02,03,085 घटनाओं में पाया जा चुका है.
123456789- डेटा चोरी की 2,05,08,946 घटनाओं में सामने आ चुका है.
1234- 44,53,720 डेटा ब्रीच में पाया जा चुका है.
12345678- इस पासवर्ड को 98 लाख से अधिक बार हैक किया जा चुका है.
12345- इस पासवर्ड को लगभग 50 लाख बार चुराया जा चुका है.
password- यह एक करोड़ से ज्यादा बार चोरी हो चुका है.
111111- लगभग 54 लाख बार चोरी हो चुका है.
admin- करीब 50 लाख बार चोरी हो चुका है.
123123- 43 लाख से अधिक बार हैक.
abc123- करीब 42 लाख बार हैक हो चुका है.

अगर आपका कोई भी पासवर्ड इस लिस्ट में शामिल है तो साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ तुरंत उसे बदलने की सलाह देते हैं. हैकर्स आसानी से इन पासवर्ड से पार पा सकते हैं, जिससे डेटा चोरी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

मजूबत पासवर्ड सेट करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

आजकल साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बीच मजबूत साइबर सुरक्षा कदम उठाने जरूरी हो गए हैं. इसलिए हमेशा मजबूत पासवर्ड सेट करें. इसके लिए 12-16 कैरेक्टर वाला पासवर्ड रखने की सलाह दी जाती है, जिसमें नंबर और स्पेशल कैरेक्टर होने चाहिए. इसके अलावा पासवर्ड में कभी भी पर्सनल जानकारी जैसे जन्मदिन और गाड़ी का नंबर आदि यूज न करें. सोशल मीडिया से डिटेल्स लेकर हैकर्स इन्हें हैक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत के लिए Meta की मेगा प्लानिंग, समुद्र के नीचे बिछाएगी केबल, सीधे अमेरिका से कनेक्ट होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget