एक्सप्लोरर

भारत के लिए Meta की मेगा प्लानिंग, समुद्र के नीचे बिछाएगी केबल, सीधे अमेरिका से कनेक्ट होगा देश

Meta ने अमेरिका, भारत और दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के अन्य हिस्सों को जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट वाटरवर्थ का ऐलान किया है. इसमें अंडरवाटर केबल के जरिए इन क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा.

Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने एक मेगा प्लानिंग की है. कंपनी ने कहा कि वह दुनिया का सबसे लंबा अंडरवाटर केबल प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है. समुद्र के नीचे बिछाए जाने वाले इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका, भारत, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और दुनिया के दूसरे हिस्सों को जोड़ा जाएगा. कंपनी ने इसे "प्रोजेक्ट वाटरवर्थ" नाम दिया है और इसके तहत 50,000 किलोमीटर लंबी केबल बिछाई जाएगी. यह लंबाई धरती की परिधि से भी ज्यादा है.

AI प्रोजेक्ट को मिलेगा सपोर्ट

मेटा ने बताया कि यह 24 फाइबर-पेयर सिस्टम को यूज करने वाली सबसे लंबी केबल होगी, जिससे इसकी कैपिसिटी बढ़ेगी और यह कंपनी के AI प्रोजेक्ट्स में मदद करेगी. यह अमेरिका, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और दूसरे क्षेत्रों में शानदार कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. यह प्रोजेक्ट इन इलाकों में आर्थिक सहयोग, डिजिटल इंक्लूजन और तकनीकी विकास के मौके मुहैया कराएगा. भारत के बारे में बात करते हुए मेटा ने कहा कि यहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश और विकास देख गया है. प्रोजेक्ट वाटरवर्थ इस विकास को तेज करने और देश के डिजिटल इकॉनमी के महत्वाकांक्षी प्लान को हासिल करने में मदद करेगा.

7,000 मीटर गहरी बिछाई जाएगी केबल

मेटा ने बताया है कि इस केबल को 7,000 मीटर गहरा बिछाया जाएगा और ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में इन्हें दबाने के लिए विशेष टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. जहाजों का लंगर डालने से होने वाले नुकसान और दूसरे खतरों से बचाने के लिए इन केबल को गहराई में दबाया जा रहा है.

अंडरसी केबल पर निर्भर है दुनियाभर का इंटरनेट ट्रैफिक

पूरी दुनिया का इंटरनेट ट्रैफिक अंडरसी केबल यानी समुद्र के नीचे बिछे केबल के नेटवर्क पर निर्भर है. करीब 95 प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक इन केबल के जरिए ट्रांसफर होता है. इस वजह से इनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले साल बाल्टिक समुद्र में इन केबल को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके बाद NATO ने इनकी निगरानी बढ़ाने का मिशन शुरू किया है. पिछले साल जुलाई में टोंगा को इंटरनेट से जोड़ने वाली केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद इस द्वीप समूह के एक बड़े हिस्से पर इंटरनेट बंद हो गया था. इससे स्थानीय बिजनेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें-

ANC हेडफोन से है बड़ा खतरा! लोगों को हो रही यह दिक्कत, रिसर्च में सामने आई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget