एक्सप्लोरर

​​सर्दियों में एयर पॉल्यूशन से बचने के लिए यूज करें Modicare Cuckoo एयर प्यूरीफायर, जानें डिटेल्स​​

सर्दी के मौसम में एयर पॉल्यूशन का लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में आप Modicare Cuckoo एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इंटरनेट से कनेक्ट हुए बिना भी इंटेलीजेंटली काम करता है.  

​पिछले कुछ सालों में एयर प्यूरीफायर की मांग काफी बढ़ी है. दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में एयर पॉल्यूशन को लेकर लोग जागरूक हुए हैं. देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाके में एयर पॉल्यूशन का स्तर ज्यादा रहता है. सर्दी के मौसम कई बार ऐसी हालात हो जाती है कि बिना मास्क घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. लगातार बढ़ते हुए एयर पॉल्यूशन को देखते हुए कंपनियों ने नए एयर प्यूरीफायर बाजार में लेकर आ रही हैं. भारत की डायरेक्ट-सेलिंग कंपनी Modicare ने भी कोरियाई मैन्युफैक्चरर Cuckoo के साथ मिलकर अपना नया एयर प्यूरीफायर लॉन्च किया है- Modicare Cuckoo Air Purifier. इस एयर प्यूरीफायर में कंपनी ने थ्री-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन दिया है. इस रिव्यु में जानते हैं Modicare का यह कार एयर प्यूरीफायर आपके लिए कितने काम का है.

डिजाइन
जहां तक एयर प्यूरिफायर डिजाइन की बात है, तो ज्यादातर एयर प्यूरीफायर सिलिंड्रिकल डिज़ाइन के साथ आते हैं. इस डिज़ाइन की वजह से एयर प्यूरीफायर की परफॉरमेंस अच्छी रहती है. Modicare Cuckoo Air Purifier सिलिंड्रिकल बॉडी के साथ आता है. इसके डिज़ाइन को बेहतर बेहतर बनाने के लिए में राउंड फ्रेम दिया गया है. गोल किनारों की वजह से छोटे बच्चों को चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है. ऊपर का पैनल फ्लैट है और इस पर टच कंट्रोल दिए गए हैं. टच पैनल के चरों तरफ एयर वेंट्स हैं, जिनके जरिए शुद्ध हवा आपके कमरे में फैलती है.

इस पैनल में LED लाइट भी दी गई हैं, जो पॉल्यूशन लेवल के मुताबिक रंग बदलती हैं. नीली लाइट का मतलब है कि आपके आसपास की एयर क्वालिटी अच्छी है. जब एयर क्वालिटी नार्मल रेंज में होती है, तो पीली लाइट जलती है. लाल लाइट के जलने से आपको पता चलेगा की कमरे की एयर क्वालिटी बेहद खराब है. इन लाइट को आप बंद भी कर सकते हैं, मगर पावर और फैन की नोटिफिकेशन LED ऑन ही रहते हैं. बॉडी में पीछे की तरफ फिल्टर्स को फिट किया गया है. इस पर दिए दिए गए बटन को दबाकर बैक कवर खुल जाता है, और फिल्टर्स को बदला जा सकता है.

फीचर और स्पेसिफिकेशन
किसी भी एयर प्यूरीफायर की परफॉर्मेंस उसके क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) पर निर्भर करती है. Modcare Cuckoo एयर प्यूरीफायर का सीएडीआर  329.23 m3/h है. एयर प्यूरीफायर में 3-कलर एयर क्वालिटी सेंसर दिया गया है. एयर प्यूरीफायर के ऑन होने पर यह सेंसर आपको हवा की क्वालिटी के बारे में जानकारी देता है. साथ ही टॉप पैनल पर UV LED लाइट दी गई है, जो एयर प्यूरीफायर के पैनल को साफ़ रखती है. इसके अलावा टॉप पैनल पर एक हैंडल भी दिया गया है. इसके जरिए एयर प्यूरीफायर को बड़ी आसानी से उठाया जा सकता है, और दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. इस एयर प्यूरीफायर की हाइट 20-इंच है और इसका वजन लगभग 5 किलो है.

परफॉरमेंस
Modicare Cuckoo Air Purifier एक सेमी-स्मार्ट एयर प्यूरिफायर है. मार्केट में मौजूद एडवांस्ड और महंगे एयर प्यूरीफायर की तरह इसमें स्मार्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं दी गई है. बिना इंटरनेट से कनेक्ट हुए भी यह इंटेलीजेंटली काम करता है. इसमें एक ऑटो मोड दिया गया है, जिसके ऑन करने पर प्यूरीफायर ब्लोअर फैन की स्पीड को एयर क्वालिटी के मुताबिक एडजस्ट करता है. अगर यह सेंस करता है कि हवा की क्वालिटी ज्यादा खराब है, तब ब्लोअर फैन की स्पीड तेज हो जाती है. हवा की क्वालिटी अच्छी होने पर फैन की स्पीड कम रहती है जिससे बिजली भी बचती है और आवाज भी कम आती है.

Modicare Cuckoo में 3-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है. इसमें एक प्री-फ़िल्टर है, जो धूल और बाल को ट्रैप करता है. दूसरा HEPA फ़िल्टर है, जो हवा में मौजूद अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स को 99.9% तक हटा कर हवा को साफ रखता है. ये अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स 0.3 माइक्रोन तक होते हैं, जो आँखों से नहीं दीखते. तीसरा फ़िल्टर एक्टिवेटिड कार्बन फ़िल्टर है, जो हवा में मौजूद खतरनाक गैस और गंध को हटाता है. आपका बेडरूम मीडियम साइज का है तो यह एयर प्यूरीफायर एक घंटे से कम में आपको बैक्टीरिया और पॉल्यूशन फ्री हवा दे सकता है.

वर्डिक्ट
Modicare Cuckoo एयर प्यूरीफायर में सभी बेसिक फिल्टर्स दिए गए हैं, मगर इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की वजह से इसे आप स्मार्टली ऑपरेट नहीं कर सकते है. कंपनी के मुताबिक इसके फिल्टर्स 2 साल तक चल सकते हैं. यह एयर प्यूरीफायर Dyson और दूसरे महंगे एयर प्यूरीफायर की तरह पावरफुल तो नहीं है, मगर रोजमर्रा के इस्तेमाल में 550sq.ft. तक की जगह के लिए अच्छा है. अगर आपका बजट 20000 रुपये तक है, तो 18,999 में आने वाला यह एयर प्यूरीफायर से अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

​iPhone 15 सीरीज की कीमत ने लोगों के उड़ाए होश, Samsung Galaxy Z Fold 5 के फीचर्स भी लीक​

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget