एक्सप्लोरर

iPhone खरीदने का सही समय क्या है? क्यों कुछ महीनों का इंतज़ार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है?

iPhone: अगर आप आने वाले दो महीनों में iPhone खरीदने की सोच रहे हैं चाहे नया हो या पुराना तो ज़रा रुक जाइए.

iPhone: अगर आप आने वाले दो महीनों में iPhone खरीदने की सोच रहे हैं चाहे नया हो या पुराना तो ज़रा रुक जाइए. यह बात आपको iPhone से दूर करने के लिए नहीं कही जा रही, बल्कि एक समझदारी भरा फैसला लेने के लिए कही जा रही है. क्योंकि सितंबर नज़दीक है और इसका मतलब है Apple का नया iPhone लाइनअप लॉन्च होने वाला है.

अभी iPhone 15, iPhone 16 या सेकंड हैंड iPhone 14 खरीदना, भले ही भारी छूट में मिले आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है. थोड़ा इंतज़ार कीजिए और आप खुद कहेंगे अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा.

कब खरीदना सही है और कब नहीं?

iPhone खरीदने का कोई "परफेक्ट टाइम" नहीं होता लेकिन अगर आप समझदारी से खरीदना चाहते हैं तो नई सीरीज़ के लॉन्च होते ही खरीदना सबसे बेहतर समय होता है.

सितंबर से दिसंबर के बीच iPhone खरीदने पर आपको:

ज्यादा मॉडल विकल्प

बेहतर स्टोरेज और कलर ऑप्शन

और डिस्काउंट्स के अच्छे मौके मिलते हैं, खासतौर पर दीपावली जैसे त्योहारों में.

लेकिन जुलाई के आखिर से सितंबर की शुरुआत तक iPhone खरीदना सबसे खराब समय माना जाता है. क्योंकि उस समय नई सीरीज़ का ऐलान होने वाला होता है और पुराने मॉडल की कीमतें तेजी से गिरती हैं.

अगर आप "लेटेस्ट फीचर्स" के पीछे नहीं हैं तब भी आपको बैटरी लाइफ, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अपग्रेड्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक चार साल पुराना iPhone खरीदना सिर्फ इसलिए कि वह सस्ता है स्मार्ट चॉइस नहीं है.

iPhone 17 सीरीज

हर साल की तरह, Apple सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने वाला है. इस बार चार नए मॉडल आने की उम्मीद है दो रेगुलर और दो प्रो वेरिएंट.

iPhone 17 की खास बातें:

A19 चिपसेट के साथ ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस

iOS 26 पर चलने वाला, जिसमें नया Liquid Glass डिज़ाइन होगा

सभी मॉडल्स में एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले, जो स्क्रैच रेसिस्टेंट होगी

पहली बार, बेस मॉडल्स में भी मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट

सेल्फी कैमरा अब होगा 24MP का, हर मॉडल में

Pro और Pro Max में जो एक्स्ट्रा मिलेगा:

नया 48MP टेलीफोटो लेंस

8K वीडियो रिकॉर्डिंग

कैमरा डिज़ाइन में बदलाव अब चौकोर मॉड्यूल नहीं, बल्कि डिवाइस की चौड़ाई में फैला एल्यूमिनियम कैमरा बार

संभवतः बड़ी बैटरी

इसके अलावा, iPhone 17 Plus, जिसे पहले "iPhone 17 Air" कहा जा रहा था में पतला डिज़ाइन और नया डिस्प्ले साइज मिल सकता है, साथ ही इसमें होगा एक सिंगल कैमरा सेटअप ठीक iPhone 16e जैसा.

तो क्या करें?

अगर आपका फोन अभी काम कर रहा है, थोड़ा इंतज़ार करें

सितंबर में Apple के नए मॉडल्स आएंगे, और पुराने मॉडल्स पर कीमतें घटेंगी

नई तकनीक, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक अपडेट मिलने का फायदा भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Goldman Sachs ने AI इंजीनियर को नौकरी पर रखा, न खाएगा, न सोएगा, न प्रमोशन मांगेगा!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Pawanraje Nimbalkar Murder Case: पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती
पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी करने के आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Aarambhi ने Avantika को जड़ा जोरदार थप्पड़! क्या घरवालों के सामने खुलेगी पोल? #sbs
Bollywood News: 'कॉकटेल' रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर क्यों फूटा यूजर्स का गुस्सा? (20.06.26)
Shiv Sena UBT Crisis: 'शोले' का डायलॉग..' कु@त्ता-टाइगर' और भयंकर वार... शिंदे-उद्धव में आर-पार!
Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Pawanraje Nimbalkar Murder Case: पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती
पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी करने के आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Eye Floaters Warning Signs: कम उम्र में आंखों के सामने दिख रहे काले धब्बे, जानें Eye Floaters कब बन सकते हैं खतरे की घंटी?
कम उम्र में आंखों के सामने दिख रहे काले धब्बे, जानें Eye Floaters कब बन सकते हैं खतरे की घंटी?
Bank Locker Alert: क्या आप भी लेने जा रहे हैं बैंक लॉकर? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पछताना पड़ेगा
क्या आप भी लेने जा रहे हैं बैंक लॉकर? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पछताना पड़ेगा
Embed widget