एक्सप्लोरर

Goldman Sachs ने AI इंजीनियर को नौकरी पर रखा, न खाएगा, न सोएगा, न प्रमोशन मांगेगा!

Goldman Sachs का यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाला समय तकनीकी बदलावों से भरपूर होगा. अब कंपनियां सिर्फ इंसानी संसाधनों पर निर्भर नहीं रहेंगी, बल्कि AI को अपना नया साथी बना लेंगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते कदम अब इंजीनियरिंग की दुनिया में नई हलचल पैदा कर रहे हैं. अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक Goldman Sachs  ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे इंजीनियरिंग सेक्टर में काम कर रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है. बैंक ने एक AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविन (Devin) को अपनी टीम में शामिल किया है, जो बिना रुके, बिना ब्रेक के और बिना किसी वेतन या प्रमोशन की मांग के लगातार काम करेगा.

कौन है ‘देविन’?

देविन एक ऑटोमेटेड AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसे लंदन के एक स्टार्टअप ने विकसित किया है. Goldman Sachs ने इसे अपने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एक वास्तविक कर्मचारी की तरह शामिल किया है. बैंक के चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर मार्को अर्जेंटी ने CNBC को बताया कि देविन हमारी टीम के नए सदस्य की तरह काम करेगा. यह इंसानों जितना ही अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है.

काम करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव

गोल्डमैन सैक्स में इस वक्त करीब 12,000 सॉफ्टवेयर डेवलपर्स काम कर रहे हैं. अब बैंक का प्लान है कि AI इंजीनियरों की संख्या को बढ़ाकर काम की गति और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाया जाए. अर्जेंटी का कहना है कि देविन जैसे AI टूल्स पारंपरिक टूल्स की तुलना में तीन से चार गुना अधिक प्रोडक्टिव हो सकते हैं.

कौन-कौन से काम करेगा AI?

देविन जैसे AI इंजीनियर मुख्यतः पुराने कोड को अपडेट करने, बग्स फिक्स करने और रिपिटेटिव कामों को अंजाम देंगे – जो सामान्यतः इंजीनियरों को बोझिल और समय खपत वाले लगते हैं. इससे समय और संसाधनों की बचत होगी, साथ ही आउटपुट भी बेहतर होगा.

एंट्री-लेवल इंजीनियरों की बढ़ेगी चिंता

AI के इस बढ़ते चलन का सबसे बड़ा असर एंट्री-लेवल इंजीनियरों पर पड़ सकता है. ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 3 से 5 वर्षों में बैंकिंग सेक्टर में AI को अपनाने से वैश्विक स्तर पर करीब 2 लाख नौकरियां खत्म हो सकती हैं. खासकर वे पोजिशनें जिनमें नियमित कोडिंग, रिसर्च और डेटा एनालिसिस जैसे काम शामिल हैं.

क्या यह तकनीकी तरक्की या रोजगार पर संकट?

एक ओर जहां AI से काम की रफ्तार और कुशलता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए इंजीनियरिंग सेक्टर में अवसर कम हो सकते हैं. यह स्थिति हमें तकनीक के साथ संतुलन बिठाने की चुनौती देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget